फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bhojipura block pramukh's brother-in-law dies in a road accident

Bareilly: भोजीपुरा ब्लॉक प्रमुख के बहनोई की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

Wed, 17 Jul 2024 01:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Jul 2024 01:42 PM IST
सार

भोजीपुरा ब्लॉक प्रमुख के बहनोई हरीश पटेल प्रॉपर्टी डीलर और कारोबारी थे। मंगलवार रात वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। देर रात उनकी कार में किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bhojipura block pramukh's brother-in-law dies in a road accident
हरीश पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भोजीपुरा के ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता योगेश पटेल के बहनोई हरीश पटेल की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ा। हरीश पटेल कारोबारी थे। घटना में परिजनों ने करीबी लोगों पर साजिश की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


भुता थाना क्षेत्र में नवादा ब्रह्मनान निवासी हरीश पटेल (45) बड़े कारोबारी थे। उनका प्रॉपर्टी का व्यवसाय है। साथ ही संजय नगर में बरातघर और उनका ईंट भट्ठा भी है। मंगलवार रात वह अपने करीबी दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। रात में वह कार से घर जाने को निकले। 
विज्ञापन


अज्ञात वाहन ने मारी कार को टक्कर 
हाईवे पर उनकी कार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर उनके साले ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल और परिवार के तमाम लोग पहुंच गए। लोग उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को हरीश पटेल के शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी मौत को लेकर उनके करीबी लोगों पर शक जताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा है कि हरीश पटेल ने हाल ही में बिथरी क्षेत्र में काफी जमीन खरीदी और बेची थी। उनके पास इन दिनों काफी रुपया था। आशंका है कि उनके करीबियों ने उन्हें ज्यादा शराब पिला दी और फिर कोई अज्ञात वाहन उनकी कार को टक्कर मारकर निकल गया। परिवार ने अभी किसी पर खुलकर आरोप नहीं लगाया है। बिथरी पुलिस सीसीटीवी कैमरों से संबंधित वाहन का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed