फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bhojipura becomes cluster, 202 patients till now, 12 lost their lives

Bareilly News: भोजीपुरा बना क्लस्टर, अब तक 202 मरीज, 12 ने गंवाई जान

Tue, 07 Nov 2023 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 07 Nov 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bhojipura becomes cluster, 202 patients till now, 12 lost their lives
बरेली। डेंगू पहली बार बेकाबू हुआ है। शहर से लेकर देहात तक दर्जन भर हॉटस्पॉट बन चुके हैं। इनमें भोजीपुरा अतिसंवेदनशील है। यहां अब तक 202 मरीज मिल चुके हैं, डेंगू संदिग्ध 12 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को भी शीशगढ़ क्षेत्र में डेंगू संदिग्ध ग्राम प्रधान की जान चली गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को 10 नए मरीज मिलने के बाद डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 851 तक पहुंच गया है। देहात क्षेत्र के 224 गांवों में अब तक डेंगू के मरीज मिले हैं। इनमें से तीन दर्जन गांव भोजीपुरा के ही हैं। इनमें से 10 गांवों (चौपारा जनूबी, चौपारा सुनाली, करमपुर चौधरी, भोजीपुरा, घंघोरा पिपरिया, चकदा भगवतीपुर, कमुआ मकरुका, कलारा, कसाधारा, धौराटांडा) को डीएम ने भी अतिसंवेदनशील माना था। अब तक घंघोरा पिपरिया में पांच, पीपलसाना में चार, चकदा भगवतीपुर में तीन लोग संदिग्ध बुखार की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन


जितने मरीज भोजीपुरा में, उतने कई जिलों में भी नहीं
मलेरिया विभाग के मुताबिक भोजीपुरा में अब तक जितने मरीज मिले हैं, उतने मरीज प्रदेश के कई जिलों में भी नहीं हैं। संचारी रोग नियंत्रण मुहिम के बावजूद भोजीपुरा के अलग-अलग इलाकों में अब तक 22 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनइया के प्रधान की मौत, रिपोर्ट डेंगू संदिग्ध
शीशगढ़ क्षेत्र में भी बीते डेढ़ माह में आठ लोग जान गंवा चुके हैं। सोमवार को बनइया गांव के प्रधान पीतम सिंह (42) की मौत हो गई। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। भतीजे अजय कुमार के मुताबिक वह 10 दिन से बुखार से पीड़ित थे। जांच में डेंगू संदिग्ध होने के साथ काला पीलिया की पुष्टि हुई थी।

शहर के गंगापुर और इज्जतनगर संवेदनशील
शहर के गंगापुर में अब तक डेंगू के 50, इज्जतनगर में 42, सुभाषनगर में 38, बानखाना में 33, मौलानगर में 29 मरीज मिल चुके हैं। सुभाषनगर में दो संदिग्ध की मौत भी हुई है। विभागीय रिपोर्ट में ये इलाके हॉटस्पॉट बने हुए हैं। देहात क्षेत्र में भोजीपुरा के अलावा शेरगढ़ में अब तक 52, बहेड़ी में 36, फतेहगंज पश्चिमी में 31 और नवाबगंज में डेंगू के 30 मरीज मिल चुके हैं। फरीदपुर में भी 24 मरीज मिले हैं।

---
डेंगू की रोकथाम के लिए सभी संभावित गतिविधियां की जा रही हैं। लोगों को भी बचाव के लिए प्रयास करना होगा। जनसहयोग से ही डेंगू पर प्रभावी अंकुश लग सकता है। अतिसंवदेनशील इलाकों में टीमें निरोधात्मक कार्रवाई कर रही हैं।- डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ

एक नजर में
- एनएस-1 कार्ड से हुई 22,774 जांच, 2,488 संदिग्ध मिले।
- 12,470 एलाइजा जांच में 851 डेंगू की चपेट में मिले।
- 2,64,183 घरों की जांच में 9,419 में मिले लार्वा।
- 6,86,874 कंटेनर की जांच में 14,690 में मिले लार्वा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed