फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bhaye Pragat Karamlala, Deen Dayala ...

भये प्रगट कृपाला, दीन दयाला...

Thu, 06 Apr 2017 01:58 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 06 Apr 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
Bhaye Pragat Karamlala, Deen Dayala ...
ramnavmi
 रामनवमी पर शहर के मंदिरों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मॉडल टाउन के श्री हरि मंदिर में भजन कार्यक्रम हुआ। मंदिरों में हवन-पूजन और यज्ञ के बाद भंडारा भी हुआ। 
विज्ञापन

मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में श्री राम जन्मोत्सव हुआ। श्री रामचरित मानस पाठ की पूर्णाहुति और यज्ञ के बाद भजन कार्यक्रम हुआ। श्री हरि मंदिर संकीर्तन मंडल ने संकीर्तन एवं भजनों से भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। जन्म लिए मेरे रघुराई, अवध पुरी में बहार आई...। भये प्रगट कृपाला, दीनदयाला कौशल्या हितकारी...। मेरी कुटिया के भाग्य आज जाग जाएंगे राम आएंगे और जन्म लिए चारों भइया अवध में बाजे बधाइयां... जैसे भजनों ने भाव-विभोर कर दिया। हे राजा राम तेरी आरती गाऊं... भजन के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया। दोपहर में भगवान श्रीराम की आरती के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सतीश खट्टर, सुशील कुमार, रवि छाबड़ा, संजय आनंद, जितिन दुआ आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

इसके अलावा शहामतगंज स्थित श्री शिरडी साईं सर्वदेव मंदिर में नौ दिन की माता चौकी का आचार्यों ने पूर्णाहुति हवन के साथ समापन किया। श्री शिरडी साईं सेवा ट्रस्ट की ओर से यहां हुए सभी कार्यक्रम पंडित सुशील कुमार पाठक के सानिध्य में संपन्न हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गौरी-गणेश पूजन से हुई। इसके बाद स्थापित चौकियों के पूजन के बाद बाबा भोले नाथ और र्साइंनाथ का महाभिषेक किया गया। चंडी यज्ञ और महाआरती के बाद भंडारा शुरू हुआ। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ रही। इसमें सर्वेश दुबे, हिमांशु दीक्षित, सत्यवती पाठक, रुचि दीक्षित आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहारीपुर दरगाईया गली स्थित श्री शिव शक्ति दुर्गा धाम मंदिर में नवरात्र पर माता का जागरण हुआ। माता की चौकी पर ज्योति पंडित अन्नू महाराज ने प्रज्वलित कराई। श्री गणेश व सरस्वती वंदना के साथ माता की चौकी पर गुणगान किया गया। मंडली के कलाकारों ने मां की सुंदर भेंट प्रस्तुत कीं। हे शारदे मां हे शारदे...., जागो मां जगदंबे जागो मां ज्वाला..., मां मुरादें पूरी कर दे हलवा बाटूंगी... आदि भेंट सुनकर भक्त भाव-विभोर हो गए। इस मौके पर विकास मेहरोत्रा, अमित अरोड़ा, विवेक कक्कड़, मोनू रस्तोगी, मुनीश रस्तोगी, डॉ. राजीव रस्तोगी आदि का सहयोग रहा। 

जनकपुर स्थित श्री हर मिलाप शिवशक्ति मंदिर में भी श्री राम नवमी उत्सव धूम धाम के साथ मनाया गया। यहां हुए भजन कार्यक्रम में- मझधार में शक्ति है दूर है किनारा है, ऐ सद्गुरू राम तुम्हें पार लगाना है...। श्री राधा रानी मत जाईयो मुझे छोड़ कर...। जैसे भजनों की धूम रही। इस कार्यक्रम में श्रीराम सेठी, सुशील अरोरा, अवधेश साहनी, सतीश, जगदीश भाटिया आदि का सहयोग रहा। इसी तरह कालीबाड़ी के मां काली देवी मंदिर, सिविल लाइंस के हनुमान मंदिर, अलखनाथ मंदिर सहित सभी छोटे-बड़े मंदिरों में कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed