फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bharti sports gymnastics competition on the part of district

क्रीड़ा भारती की ओर से हुई जनपदीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता

Tue, 26 Jan 2016 01:39 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 26 Jan 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Bharti sports gymnastics competition on the part of district
बरेली। जनपदीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में कक्षा एक से तीन तक के छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बालक वर्ग में अमन कुमार और बालिका वर्ग में शाश्वती टंडन अव्वल रहीं।
विज्ञापन

 क्र ीड़ा भारती की ओर से जनपदीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम के बहुउद्देश्यीय हॉल में हुई। इसका उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। अमन कुमार ने फ्लोर एक्सरसाइज, बाल्टिंग टेबल, पैरेलल बार, पामल हार्श, रिंग और हाई बार में प्रथम स्थान पाया। बालिका वर्ग में शाश्वती टंडन ने फ्लोर एक्सरसाइज, बैलेंसिंग बीम, बाल्टिंग टेबल में प्रथम स्थान पाया। अपने वर्ग में लेखा रानी प्रथम रहीं। प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट, सेंट फ्रांसिस, बिशप कोनराड, चिक्कर इंटरनेशनल, जयनारायण सरस्वती और एमजी कान्वेंट सहित कई स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। विशेष अतिथि आरएसओ अरुणेंद्र कुमार पांडेय व डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी रहे। निर्णायक मंडल में मुख्य कोच संतोष शर्मा, सुमित, नितिन अवस्थी, विपिन रहे। आयोजन सचिव प्रेमा पानू ने बताया कि सभी विजेताओं को प्रतिभागियाें को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर तीन बजे कांती क पूर विद्यालय में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मनोज शर्मा, जयंत गंगवार, ब्रह्मानंद भारती, योगिता कु मारी व अन्य का सहयोग रहा।
विज्ञापन

- ये रहे विजेता
फ्लोर एक्सरसाइज- अमन कुमार, विवेक कुमार, सार्थक टंडन
बाल्टिंग टेबिल- अमन कुमार, विवेक कुमार, अनुभव सिंह
पैरेलल बार- अमन कुमार, पेशल शर्मा, मानस
पामल हार्श- अमन कुमार, सार्थक टंडन, पारस सिंह
रिंग- अमन कुमार, विवेक कुमार, सार्थक टंडन
हाई बार- अमन कुमार, विवेक कुमार, अनुभव सिंह

बालिका
फ्लोर एक्सरसाइज- शाश्वती टंडन, लेखा रानी, अदिति सिंह
बैलेंसिंग बीम- शाश्वती टंडन, अदिति सिंह, प्रिया राज
बाल्टिंग टेबल- शाश्वती टंडन, राधा शम्रा, अदिति सिंह
अनइवन बार- लेखा रानी, भूमिका, आद्या बंसल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed