फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bharat Gaurav train will travel to the pilgrimage of South India

Bharat Gaurav Train: दक्षिण भारत के तीर्थस्थलों की यात्रा कराएगी यह ट्रेन, प्रति व्यक्ति इतना है किराया

Fri, 09 Jun 2023 02:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 09 Jun 2023 02:28 PM IST
सार

Bharat Gaurav Train : ऋषिकेश से चलने के बाद भारत गौरव ट्रेन का हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली जंक्शन, प्रतापगढ़, प्रयागराज जंक्शन, मानिकपुर और सतना में ठहराव होगा। आईआरसीटीसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए आसान मासिक किस्तों की व्यवस्था भी की है। 

विज्ञापन
Bharat Gaurav train will travel to the pilgrimage of South India
Bharat Gaurav Train - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) लग्जरी भारत गौरव ट्रेन से लोगों को दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ और पयर्टन स्थलों की यात्रा कराएगा। 10 जुलाई को योग नगरी ऋषिकेश से यात्रा शुरू होगी और 20 जुलाई को वहीं खत्म होगी। ट्रेन की कुल 767 सीटों के लिए बुकिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन


भारत गौरव ट्रेन से मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (मरकापुर), तिरुपति बालाजी मंदिर (तिरुपति), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), स्थानीय दर्शन (कन्याकुमारी) की यात्रा के लिए 10 रात और 11 दिन का पैकेज है। इस ट्रेन में एसी-टू 49, एसी-थ्री 70 और स्लीपर श्रेणी में 648 सीटें होंगी। ऋषिकेश से चलने के बाद ट्रेन का हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली जंक्शन, प्रतापगढ़, प्रयागराज जंक्शन, मानिकपुर और सतना में ठहराव होगा।

विज्ञापन

ये हैं टूर पैकेज 

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि स्लीपर इकॉनामी श्रेणी में प्रति व्यक्ति पैकेज 20,870 रुपये का है। पांच से 11 वर्ष तक के बच्चे के लिए 19,642 रुपये पैकेज है। एसी-थ्री में 35,072 और पांच से 11 वर्ष तक के बच्चे के लिए 33,628 रुपये है। एसी-टू में यह पैकेज 46,557 और 44,825 रुपये का होगा। यात्रियों को नॉन एसी और एसी होटलों में ठहराने के साथ ट्रांसपोर्ट सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसान मासिक किस्तों पर भी कर सकेंगे यात्रा

आईआरसीटीसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए आसान मासिक किस्तों की व्यवस्था भी की है। प्रतिमाह 1022 रुपये की मासिक किस्त पर यात्रा की जा सकती है। यह सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी और निजी बैंकों से ली जा सकती है। बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी।

यहां करा सकते हैं टिकट बुक

यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। अधिक जानने और बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 9953537153, 8595924296 और 8287930906, 8287930913 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed