फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bharat Gaurav tourism train will leave tomorrow on the journey of seven Jyotirlings

Bareilly News: सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर कल रवाना होगी भारत गौरव पर्यटन ट्रेन

Wed, 26 Jul 2023 02:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 26 Jul 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Bharat Gaurav tourism train will leave tomorrow on the journey of seven Jyotirlings
बरेली। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की भारत गौरव ट्रेन बृहस्पतिवार को बरेली आएगी। भारत गौरव ट्रेन ऋषिकेश स्टेशन से चलकर हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर में ठहराव के बाद सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर रवाना होगी। यह ट्रेन पांच अगस्त तक श्रद्धालुओं को ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी।
विज्ञापन

सावन में ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। 648 सीटों वाली इस ट्रेन में मंगलवार तक 634 यात्री बुकिंग करा चुके हैं। बरेली से 98 यात्रियों ने बुकिंग कराई है। आईआरसीटीसी की भारत गौरव ट्रेन इससे पहले दक्षिण भारत और पंच तख्त की यात्रा करा चुकी है। इन दोनों ट्रेनों के मुकाबले सावन में ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर जाने वाली ट्रेन में सबसे अधिक यात्रियों ने बुकिंग कराई है। इस ट्रेन के एसी-टू में 49, एसी-थ्री में 70 और स्लीपर श्रेणी में 648 सीटें हैं। नौ दिन और 10 रात के यात्रा पैकेज में यात्रियों को नाश्ता और भोजन के साथ स्थानीय भ्रमण के लिए वाहन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

स्लीपर श्रेणी में में प्रति यात्री किराया 18,925 रुपये है। एसी-थ्री श्रेणी में 31,769 और एसी-टू में प्रति यात्री 42,163 रुपये किराया है। यात्रा के दौरान होटलों में ठहरने की व्यवस्था भी यात्रा पैकेज में शामिल है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर 27 जुलाई तक सीट बुक कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
भारत गौरव ट्रेन में अब तक 634 सीटें बुक हो चुकी हैं। 27 जुलाई को ट्रेन सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर रवाना होगी। यात्रा के लिए 917 रुपये की मासिक किस्तों में भी भुगतान किया जा सकता है।- अजीत सिन्हा, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed