फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bhakiyu camped at IFFCO township gate

भारतीय किसान यूनियन ने इफको टाउन शिप गेट पर डाला डेरा,खाने पीने का इंतजाम शुरू

Sun, 28 Aug 2022 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu camped at IFFCO township gate
इफको आंवला। भारतीय किसान यूनियन द्वारा पिछले आठ माह से भूदाताओं को नौकरी देने व अन्य मांगों को लेकर इफको प्रबंधन के विरुद्ध चलाए जा रहे आंदोलन में शनिवार को किसानों ने इफको टाउनशिप गेट पर डेरा डाल दिया। इसके साथ ही धरना स्थल पर खाने पीने का सामान पहुंचने के बाद खाना बनाने का काम शुरू हो गया। किसानों के आंदोलन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

काफी संख्या में किसान दोपहर एक बजे धरना स्थल से ट्रैक्टर ट्रॉली तथा अन्य वाहनों पर सवार होकर नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए फैक्ट्री के प्लांट गेट पर एकत्र हुए उसके बाद टाउनशिप के दोनों गेट के बहार डेरा डाल दिया। अपने वाहन खड़े कर दिए हैं। भाकियू नेता महाराज सिंह यादव ने कहा कि इफको प्रबंधन और जिला प्रशासन ने किसानों की मांग पर कई बार वार्ता होने के बाद सकारात्मक रुख नहीं अपनाया है। मजबूर होकर किसानों को घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम शुरू करना पड़ा। धरना स्थल पर वक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि इफको प्रबंधन किसानों के साथ लंबे समय से वायदा खिलाफी करता आ रहा है। किसानों का आरोप है कि इफको में निर्माणाधीन नैनो यूरिया प्लांट के लिए स्टाफ और रिटायर हो रहे कर्मचारियों के स्थान पर बाहर से स्टाफ लाया जा रहा है। स्थानीय लोगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। किसानों ने कहा कि अब यह आंदोलन आरपार की लड़ाई के बाद ही खत्म होगा। इस बीच आसपास के गांवों से धरना स्थल पर किसानों ने राशन पानी भेजना शुरू कर दिया है। धरना स्थल पर खाना बनाने की व्यवस्था कर ली गई है। सुरक्षा की दृष्टि से प्लांट टाउनशिप गेट पर काफी संख्या में फोर्स तैनात की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed