{"_id":"68bf4c720f83c3d5e406abcc","slug":"bhakiyu-accused-bda-of-forcibly-taking-farmers-land-bareilly-news-c-4-vns1074-721280-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भाकियू ने बीडीए पर किसानों की जमीन जबरन लेने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भाकियू ने बीडीए पर किसानों की जमीन जबरन लेने का लगाया आरोप
विज्ञापन
बरेली। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) पर जबरन किसानों की जमीन लेने का आरोप लगाया। कलक्ट्रेट में बीडीए के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। कहा कि किसानों की सहमति के बिना उनकी जमीन ली जा रही है। रामगंगानगर आवासीय योजना पर भी सवाल खड़े किए।
संगठन के जिला प्रवक्ता हाजी इकबाल, तहसील अध्यक्ष काशिफ रजा, मो. हनीफ, आबिद आदि ने ज्ञापन देकर कहा कि बीडीए ने वर्ष 2004-05 में रामगंगानगर आवासीय योजना बसाने के लिए आसपास के चार गांवों के किसानों को बर्बाद कर दिया। उनकी बिना सहमति के जमीन ली और उचित मुआवजा भी नहीं दिया। अधिकतर किसान भूमिहीन हो गए हैं। जिला प्रशासन से मांग की कि टाउनशिप बसाने के नाम पर किसानों को परेशान न किया जाए। यह भी कहा कि संगठन के पदाधिकारी चंद्रपुर बिचपुरी, अहरौला व अन्य प्रभावित गांवों में जाकर पीड़ितों से मिलेंगे और समस्या को उच्च स्तर पर उठाएंगे।
ज्ञापन में छुट्टा पशुओं से हो रही समस्याओं का भी जिक्र किया है। कहा है कि छुट्टा पशुओं के कारण सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। ये पशु फसलों को बर्बाद कर किसानों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन पशुओं को संरक्षित किए जाने की मांग की है। यूनियन के नेता छेदालाल दिवाकर, आबिद, दिलशाद ने आम, आलू का भी समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग की। संवाद