फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bhaiya Dooj: Roadways increased the frequency of buses on local routes

भैया दूज : रोडवेज ने स्थानीय मार्गों पर बढ़ाए बसों के फेरे

Sun, 03 Nov 2024 05:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Bhaiya Dooj: Roadways increased the frequency of buses on local routes
बरेली। भैया दूज की वजह से आज रोडवेज बसों पर यात्रियों का ज्यादा दबाव होगा। बहनों को परेशान न होना पड़े इसके लिए रोडवेज ने स्थानीय मार्गों पर बसों के फेरों को बढ़ा दिया है। दोनों बस अड्डों पर अतिरिक्त स्टाफ भी लगाया गया है।
विज्ञापन

पर्व के चलते शनिवार शाम से ही यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा। ऐसे में बरेली-बदायूं-कासगंज-मथुरा, बरेली-बीसलपुर, बरेली-बंडा, बरेली-लखीमपुर, बरेली-आंवला-रामनगर, बरेली-पीलीभीत-टनकपुर, बरेली-फर्रुखाबाद रूटों पर अतिरिक्त बसों को लगाया गया है। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि किसी रूट पर यात्रियों को बसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन



-------
सेटेलाइट बस अड्डे से दिन भर हुई डग्गामारी
सख्ती के बावजूद शनिवार को भी सेटेलाइट बस अड्डे से दिन भर डग्गामारी होती रही। शनिवार को स्थानीय मार्गों पर बसों की संख्या कम रही। इस वजह से सवारियों को मजबूरी में डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने बताया के डग्गामार वाहनों कारण रोडवेज की आमदनी भी प्रभावित हो रही है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम, पूछताछ काउंटर से स्टाफ नदारद
त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए सेटेलाइट और पुराना बस अड्डे पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। पूछताछ काउंटर पर भी 24 घंटे तीन-तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। शनिवार को सेटेलाइट बस अड्डे के पूछताछ काउंटर और कंट्रोल रूम से स्टाफ नदारद रहा। यहां टिकट बुकिंग खिड़की को भी बंद कर दिया गया। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आरएम दीपक चौधरी का कहना है कि अगर कहीं पर लापरवाही होती है तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
----------
रोडवेज की सभी 32 एसी बसें फुल, ऑनलाइन बुकिंग का बना रिकार्ड
दो दिन एसी बसों में भी नहीं मिल रहे ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट
बरेली। भैया दूज से एक दिन पहले रोडवेज की सभी 32 एसी बसों में सीटें फुल हो गई हैं। इन बसों में ऑनलाइन या ऑफलाइन टिकट नहीं मिल रहे हैं।
पर्व के लिए एसी बसों में दो दिन पहले ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो गई थी। शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद एसी बसों में सीटें फुल होने के कारण ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग बंद कर दी गई। बरेली, रुहेलखंड और पीलीभीत डिपो के पास 32 एसी बसें हैं। इन बसों का संचालन लखनऊ, कानपुर और दिल्ली के लिए किया जाता है।

एक बस का संचालन बरेली से आगरा के लिए भी होता है। आमतौर पर एसी बसों में गर्मियों के सीजन में टिकट के लिए मारामारी होती हैं, लेकिन इन दिनों तापमान कम होने के बाद बाद भी त्योहार के कारण बसों में भी सीटें फुल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed