फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bhai Dooj is celebrated with three auspicious yogas

Bhai Dooj 2025: तीन शुभ योग में भाई दूज का पर्व आज, इन मुहूर्त में करें टीका

Thu, 23 Oct 2025 12:00 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Oct 2025 12:00 AM IST
सार

भाई दूज का पर्व भाई-बहन के पावन प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई का टीका कर उनकी दीघार्यु, सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं। इस बार भाई दूज तीन शुभ योग में मनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Bhai Dooj is celebrated with three auspicious yogas
भाई दूज 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पंच दिवसीय दीपोत्सव के अंतिम पर्व भाई दूज बृहस्पतिवार को कई मंगलकारी संयोग में मनाया जाएगा। भाई दूज भाई-बहन के बीच के विशेष प्रेम और स्नेह पर केंद्रित है। यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाता है। बरेली के पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि इस बार इस तिथि पर विशाखा नक्षत्र और आयुष्मान योग, बुधादित्य व शिववास योग का संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को शुभ माना जाता है।

विज्ञापन


इस शुभ अवसर पर भगवान शिव कैलाश पर जगत की देवी मां गौरी के साथ रहेंगे। शिववास योग के दौरान शिव परिवार की पूजा से सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं। इस दिन कलम दवात के साथ-साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने की परंपरा है।
विज्ञापन


विधि
पूजा थाली में रोली, चंदन, अक्षत, दीपक, मिठाइयां और नारियल रखें। भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर बिठाएं और उनके माथे पर रोली या चंदन का तिलक लगाएं। भाई की आरती उतारें और उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि की कामना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभ मुहूर्त

  • शुभ योग सुबह 6:19 बजे से दोपहर 1:21 बजे तक।
  • शुभ का चौघड़िया शाम 4:09 बजे से शाम 5:34 बजे तक।
  • पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक मध्याह्न 1:21 बजे से 2:45 बजे तक राहुकाल व्याप्त रहेगा। इस दौरान भाई दूज का त्योहार मनाने से परहेज करें।

मिठाई व उपहारों की दुकानें देररात तक गुलजार
भाई दूज के चलते बुधवार को देररात तक मिठाई व उपहारों की दुकानें गुलजार रहीं। बहनों ने जहां भाइयों का मुंह मीठा कराने के लिए उनकी पसंदीदा मिठाइयां खरीदीं। वहीं, भाई अपनी प्यारी बहन को भेंट में देने के लिए उपहार खरीदते नजर आए।

सिविल लाइंस, राजेंद्रनगर, डीडीपुरम सहित अन्य जगह मिठाइयों की दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करते दिखे। मिठाई व्यापारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पर्व को ध्यान में रखते हुए कई तरह की मिठाइयां तैयार की गई हैं। ओवन बेक्ड मिठाइयों को बहनें अपने भाइयों के लिए खूब पसंद कर रही हैं।

मेवा लड्डू, नवरत्न लड्डू, मल्टीग्रेन लड्डू आदि पहले की तरह ही बिक रहे हैं। कई दुकानों पर चॉकलेट, ड्राई फ्रूट के हैंपर बिक्री के लिए रखे गए। इन्हें ग्राहकों ने खूब पसंद किया। मीठे के साथ नमकीन में भी तमाम हैंपर मौजूद हैं। भाई दूज पर नारियल की बिक्री भी जमकर हुई। सामान्य दिनों में 400 रुपये बिकने वाला नारियल 550 रुपये प्रतिकिलो तक बिका।

 

बहनों को भाई देंगे इलेक्ट्रानिक गैजेट्स समेत अन्य उपहार
भाई दूज पर भाई भी अपनी बहनों को निराश नहीं करेंगे। व्यापारियों के मुताबिक, इस बार मोबाइल फोन, होम अप्लायंसेज, ब्लूटूथ स्पीकर, लाइट वाले फोटो फ्रेम, हैंडबैग, ईयर बड्स, कपड़े आदि की खरीदारी खूब हुई है। कई भाइयों ने गिफ्ट को कस्टमाइज्ड भी कराया है। कई लोगों ने गोल्ड व सिल्वर जूलरी, चांदी के इयरिंग्स व पेंडेट भी बहनों को उपहार में देने के लिए खरीदे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed