फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bhagwat said the number one Virpal

वीरपाल ने भगवत को बताया नंबर वन

Mon, 05 Sep 2016 01:02 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Mon, 05 Sep 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat said the number one Virpal
सम्‍ममलन
सपा के फरीदपुर, बहेड़ी और नवाबगंज सम्मेलनों में प्रभारी उमाशंकर चौधरी ने अखिलेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विरोधियों पर निशाना साधा। सम्मेलन में भीड़ देखकर जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार को नंबर वन नेता कहा। फरीदपुर और बहेड़ी में विधायक सियाराम सागर और अताउर्रहमान ने विरोधियों पर निशाना साधा। 
विज्ञापन

 नवाबगंज में प्रभारी चौधरी उमाशंकर ने सपा सरकार की नीतियों को गली गली पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि भगवतसरन गंगवार का सम्मेलन भीड़ के लिहाज से नंबर वन है। वह पार्टी के नंबर वन नेता हैं। पूर्व मंत्री और विधायक भगवत सरन गंगवार ने सपा छोड़ने कर बसपा शामिल होने वाले प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह गंगवार पर धोखा देने का आरोप लगाया। केसर सिंह गंगवार पर भी तीखे प्रहार किए। भगवतसरन ने कहा कि बरखन- वहिर जागीर मार्ग दो सप्ताह में बनना शुरू हो जाएगा। अगले पांच साल में क्षेत्र की गली-गली पक्की करा देंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता, गोपाल गुप्ता, प्रमोद आनंद, राकेश सब्बरवाल, सुरेश गुप्ता ने भगवत सरन गंगवार को चांदी का मुकुट पहनाया और गदा भेंट की। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा, अरविंद गंगवार, ब्लाक प्रमुख विनोद दिवाकर, पुरुषोत्तम गंगवार, भूपेंद्र कुर्मी, मलखान सिंह यादव समेत तमाम नेता सम्मेलन में शामिल थे। 
विज्ञापन



पूर्व सांसद सर्वराज अताउर के साथ आए
- भीड़ से गदगद विधायक गिनाईं सरकार की उपलब्धियां 
 बहेडी। पूर्व सांसद सर्वराज सिंह ने विधायक अताउर्रहमान के साथ आकर सपा के अंदर नए राजनीतिक समीकरण बनने के संकेत दिए हैं। विधायक अतार्रहमान के सम्मेलन में जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव नहीं पहुंचे। इसके अलग राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि अताउर्रहमान ने कहा कि अगर जिलाध्यक्ष सम्मेलन में आते तो वह उनका फूल मालाओं से स्वागत करते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में आई भीड़ से उत्साहित होकर पूर्व सांसद सर्वराज सिंह ने कहा कि भाजपा, बसपा और कांग्रेस मुकाबले में नहीं है। इन पार्टियों के प्रत्याशी दूसरे और तीसरे नंबर की लड़ाई लड़ रहे हैं। विधायक अताउर रहमान ने कहा कि अखिलेश सरकार ने जनता के हित और प्रदेश के विकास के लिए इतने काम किए हैं कि आगामी चुनाव में पार्टी बहुमत से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सपा में शामिल हुए। ब्लाक प्रमुख वफाउर रहमान, चौधरी आराम सिंह के अलावा प्रवक्ता हरीशंकर यादव, सूरज पाल यादव, कदीर अहमद, पप्पू वहीद चेयरमैन, ठाकुर चंद्रपाल सिंह, इकबाल सिंह आदि ने भी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।  


कार्यकर्ता ऐसा ही जोश चुनाव तक बरकरार रखें
- प्रभारी उमाशंकर चौधरी ने तन मन से जुटने को कहा 
फरीदपुर। समाजवादी चिंतक उमाशंकर चौधरी ने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश के विकास के ढेरों काम किए हैं। कार्यकर्ताओं के लिए ये परीक्षा की घड़ी है कि वह तन मन से जुटकर सरकार की उपलब्धियां पहुंचायें। विधायक डा. सियाराम सागर ने कहा कि कार्यकर्ता अपना जोश चुनाव तक बरकरार रखें। 

कुआंडांटा में हुए सम्मेलन में विधायक सियाराम सागर ने कहा कि अपने विधायक कार्यकाल में जितना विकास उन्होंने क्षेत्र का किया है, उतना किसी भी पार्टी के विधायक ने नहीं किया। सपा सरकार की पांच साल के काम 50 साल पर भारी पड़ रहे हैं। पूर्व ब्लाक प्रमुख डा. राजबाबू यादव ने सियाराम सागर जनता में लोकप्रिय विधायक हैं। अपने संघर्ष और काम के बल पर वह अगला चुनाव भी जीतेंगे। सम्मेलन में अशोक यादव , ओमप्रकाश यादव , चंद्रसेन सागर, खालिद राना ने भी प्रकाश डाला। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख दयाराम गंगवार और संचालन नुसरत शेख ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed