{"_id":"b23f86119bcd5b79f493eedcfc73aa7e","slug":"beware-pm-s-rally-is-not-an-omission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबरदार! पीएम मोदी की रैली में कोई चूक न हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबरदार! पीएम मोदी की रैली में कोई चूक न हो
बरेली
Updated Thu, 25 Feb 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रेमनगर के दीवानखाना इलाके में रहे पाकिस्तानी जासूस इजाज की गिरफ्तारी का संज्ञान लेते हुए माना जा रहा है कि हरेली में स्लीपिंग माड्यूल अब भी सक्रिय हो सकते हैं। इस लिहाज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान रैली की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। हर स्तर लगातार सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा हो रही है। खुफिया एजेंसियों का जाल अभी से बिछा दिया गया है। एंटी टेरेरिस्ट सेल को एक्टिव कर दिया गया है।
बुधवार को आईजी विजय सिंह मीना ने जोनल सभागार में आला अफसरों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। आईजी ने कहा कि किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए। बाहर से आने वाले अफसरों के ठहरने की व्यवस्था ठीक से कर लें। कोई रैली की भीड़ में ईंट-पत्थर फेंककर भी अशांति फैला सकता है। दूसरे दलों पर भी नजर रखने को कहा गया है। इससे पहले डीआईजी आशुतोष कुमार ने रेंज के पुलिस अधिकारियों की अपने कार्यालय में बैठक कर करीब एक घंटा बात की। इस मौके पर एसएसपी आरके भारद्वाज, एसपी पीलीभीत, एसपी शाहजहांपुर और एसएसपी बदायूं सोमित्र यादव आदि मौजूद रहे।
कोई इजाज का दोस्त न हो यहां
बहेड़ी, भोजीपुरा, आजमनगर, बानखाना, गुलाबनगर, पीलीभीत बाईपास, नवादा शेखान और दीवानखाना क्षेत्र पर विशेष नजर रखी जा रही है जहां अवांछित लोग शरण पा सकते हैं। माना जा रहा है कि इजाज का जिन लोगों के साथ करीबी नाता था, उनमें कुछ गलत लोग हो सकते हैं।
विज्ञापन
40 गाड़ियों का काफिले में चलेंगे पीएम
प्रधानमंत्री को त्रिशूल से हेलीकाप्टर से किसान रैली स्थल पर पहुंचना है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उनका सड़क रास्ते से भी रैली स्थल पर पहुंचने का इंतजाम किया है। पीएम सड़क रास्ते से जाएंगे तो उनके काफिले में 40 गाड़ियां होगीं। पुलिस ने काफिले के लिए 22 वीआईपी कारें परिवहन विभाग से ले ली हैं।
50 आईपीएस होंगे शहर में
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी के लिए दो एडीजी स्तर से अधिकारी आ रहे हैं। इसके अलावा और भी कई सीनियर अफसरों के आने की खबर है। किसान रैली के दौरान करीब 50 आईपीएस अफसर बरेली में रहेंगे। दो दिन पहले ही अधिकारी आ जाएंगे। इसके लिए शहर के होटल और गेस्ट हाउस बुक करा दिए गए हैं।
दस वाहनों से चलेगी एसपीजी
पीएम की सुरक्षा के लिए आने वाली एसपीजी की टीम ने जिला प्रशासन से दस वाहनों की मांग की है। बृहस्पतिवार को ही एसपीजी को वाहन मुहैया कराने हैं।
ट्रैफिक प्लान में संशोधन
0-रैली के दिन शाहजहांपुर से जलालाबाद, दातागंज, देवचरा, आंवला के रास्ते शाहबाद होकर रामपुर से वाहन दिल्ली की तरफ जाएंगे। इसी रास्ते से दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों को लखनऊ की तरफ निकाला जाएगा।
0- भारी वाहनों को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक फतेहगंज पश्चिमी के टोला प्लाजा और बिलवा पुल के पास रोक दिया जाएगा।
0-फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा से वाहनों को कस्बे वाली पुरानी सड़क से होकर निकाला जाएगा।
0-किसान रैली के समापन पर वाहनों को शहर की तरफ परसाखेड़ा पर रोक दिया जाएगा। उधर रामपुर से आने वाले वाहनों को टोल प्लाजा से आगे नहीं आने दिया जाएगा। रैली की भीड़ समाप्त होने के बाद ही दोनों तरफ से वाहनों को निकलने की इजाजत मिलेगी।