फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Betting on kite flying, seven arrested

पतंगबाजी पर सट्टा, सात गिरफ्तार

Mon, 05 Apr 2021 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Betting on kite flying, seven arrested
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने थाने से ही दी जमानत

विज्ञापन
बरेली। बारादरी पुलिस ने शाहदाना रेलवे ग्राउंड से रुपये हार-जीत की बाजी लगाकर पतंग उड़ा रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद देर रात थाने से ही उन्हें जमानत दे दी गई।

रविवार शाम बारादरी पुलिस ने शाहदाना रेलवे ग्राउंड में घेराबंदी कर पतंग उड़ा रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में बिहारीपुर ढाल का बिलाल, चक महमूद का रेहान, रबड़ी टोला का वसीम, इंदिरा मार्केट का अंशु यादव, जोगीनवादा का नासिर, कटीकुइयां का रिजवान और कटरा चांद खां का विनोद शामिल है। पुलिस आरोप है कि ये लोग रुपयों की हार-जीत की बाजी लगातार पतंग उड़ा रहे थे। सभी को गिरफ्तार कर पुलिस उन्हें बारादरी थाने लेकर गई और जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की। आरोपियों से आठ चरखी मांझा, 180 पतंग, एक स्कोर बुक और 2230 रुपये बरामद हुए। मगर पतंगबाजों की गिरफ्तारी के बाद थाने में उनकी पैरवी करने वालों की लाइन लग गई और फिर देर रात थाने से ही सभी को जमानत देकर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed