फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BEOs are pressurizing for online attendance: Teachers Union

ऑनलाइन उपस्थिति के लिए दबाव बना रहे बीईओ : शिक्षक संघ

Sun, 14 Jul 2024 06:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
BEOs are pressurizing for online attendance: Teachers Union
बरेली। आलमपुर जाफराबाद के खंड शिक्षा अधिकारी पर शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति के लिए दबाव बनाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शासन स्तर से सभी जिलों को ऑनलाइन हाजिरी में प्रगति कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षकों से ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए कह रहे हैं। शिक्षकों का आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मुकेश भारती निरीक्षण के दौरान शिक्षकों से अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीईओ के विरुद्ध सोमवार को प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार ने कहा कि कई शिक्षकों के फोन आए हैं कि विद्यालय में आकर बीईओ उपस्थिति लगाने के लिए डांट रहे हैं। अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। संगठन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अपराह्न तीन बजे से धरना प्रदर्शन करेगा। बीईओ मुकेश भारती ने कहा कि वह सामान्य तौर पर शिक्षकों से बातचीत कर रहे थे। अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप निराधार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed