फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Being educated is essential to establish an identity on social media.

Bareilly News: सोशल मीडिया पर पहचान बनाने के लिए शिक्षित होना जरूरी

Mon, 10 Aug 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Being educated is essential to establish an identity on social media.
बरेली। सोशल मीडिया आज युवाओं के लिए सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि पहचान और रोजगार का मंच बन चुका है। शहर के कई युवा पढ़ाई और नौकरी के साथ कंटेंट क्रिएशन कर अलग पहचान बना रहे हैं। अमर उजाला कार्यालय में रविवार को आयोजित संवाद में शहर के प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने बताया कि इस क्षेत्र में कामयाबी के लिए सोशल मीडिया की बेहतर समझ होने के साथ ही शिक्षा, जागरूकता और जिम्मेदारी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

शहर की खुशी मौर्या पढ़ाई के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाने लगीं। वह धार्मिक विषयों के साथ विभिन्न ब्रांड से जुड़े वीडियो भी तैयार करती हैं। उनके वीडियो को लोगों का अच्छा रिस्पांस मिला और अब उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। निष्ठा पटेल भी सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हैं। उनके पेज पर लाखों फॉलोवर्स हैं और वह मॉडलिंग से भी जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

इन्फ्लुएंसर शोएब अली निजी बैंक में नौकरी करते थे, अब वह सिर्फ वीडियो बनाते हैं। कंटेंट क्रिएशन के दम पर शोएब के भी लाखों फॉलोवर्स हैं। वंश पुरी ‘अनकट बरेली’ नाम से सोशल मीडिया पेज चलाते हैं। पढ़ाई के साथ ड्रोन उड़ाने के शौक ने उन्हें शहर की खूबसूरती को नए अंदाज में लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उनके वीडियो लोगों को खूब पसंद आए और अब वह बरेली के अलग-अलग हिस्सों की विशेषताओं को अपने पेज पर साझा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छवि यादव फैशन मॉडल के तौर पर काम करने के साथ बरेली के स्थानीय उत्पादों का प्रचार करती हैं। शिक्षिका स्नेहा यादव अध्यापन के साथ कंटेंट क्रिएशन कर रही हैं। उनका कहना है कि महिलाएं अब केवल घर तक सीमित नहीं हैं। वे सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर हो रही हैं।
अरुण कश्यप ‘बरेली 2.0’ नाम से पेज चलाते हैं और शहर से जुड़े मुद्दों और जागरूकता पर वीडियो बनाते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट गलत तरीके से निलंबित होने की स्थिति में उसे दोबारा शुरू कराने के लिए बेहतर व्यवस्था की मांग की।

भ्रामक जानकारी फैलाने वाले अकाउंट होने चाहिए बंद
कंटेंट क्रिएटर्स ने कहा कि नए क्रिएटर्स को सोशल मीडिया के नियमों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम किए जाएं। वायरल होने की होड़ में भ्रामक या गलत सूचनाएं प्रसारित नहीं की जानी चाहिए। ऐसे कंटेंट पर कार्रवाई होनी चाहिए और गलत सूचना फैलाने वाले अकाउंट बंद किए जाने चाहिए। इस मौके पर शिवांश शर्मा, सचिन कश्यप, शैलेंद्र भारती, सुबोध आर्या, अभिषेक कश्यप, नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed