फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Before the Hemlata murder, the husband spent a lot of love

Bareilly News: मायके वाले बोले- हेमलता को पीटता था पति, आखिरी तीन दिनों में लुटाया प्यार

Mon, 20 May 2024 06:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Before the Hemlata murder, the husband spent a lot of love
हेमलता हत्याकांड : मां और रिश्तेदारों ने बयां की हकीकत, दसवां संस्कार से भी किया किनारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। शाही थाना क्षेत्र के हेमलता हत्याकांड में मायके वालों ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने दसवां संस्कार में न जाकर नाराजगी जताई। साथ ही, पुलिस को बताया कि दंपती में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। राजकुमार हेमलता पर शक करके बेवजह पिटाई करता था। उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया था। आखिरी तीन दिनों में वह उस पर प्यार लुटाता रहा। मायके वालों के इस बयान से पुलिस को मामले का सिरा मिल गया है। माना जा रहा है कि प्रकरण का जल्द खुलासा हो सकता है।
रविवार को हेमलता का दसवां संस्कार था। इस वजह से टीमों ने पति राजकुमार को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया। हेमलता के पिता सहित अन्य मायके वाले राजकुमार के घर नहीं पहुंचे। राजकुमार ने दोपहर में ससुर हरीश को कॉल कर न आने की वजह पूछी। उन्होंने जवाब दिया कि उनका अब उस घर में कौन रह गया है। इस पर राजकुमार नाराज हो गया। उसने कहा कि आप कहीं ये तो नहीं सोच रहे कि मैंने हेमलता की हत्या की है। हरीश से झगड़ने लगा कि मैं अब तुम्हारे घर आकर ही जान दे दूंगा।
विज्ञापन

अचानक बदल गया था राजकुमार का व्यवहार
इधर, हेमलता की मां और रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि राजकुमार हेमलता पर शक करता था। उसका मोबाइल फोन छीन लिया था और रिचार्ज भी नहीं कराता था। हत्या से दस दिन पहले हेमलता से झगड़ा कर उसकी पिटाई की थी। हेमलता ने किसी तरह मां को इसकी जानकारी दी थी। घटना से तीन दिन पहले राजकुमार का व्यवहार बदल गया था। वह हेमलता का काफी ध्यान रखने लगा था। उसे उसकी नानी के घर घुमाकर लाया था। फिर मौसी के घर ले गया। उसकी पसंद की चीजें खाने को दीं और खरीदारी कराई। उसके मायके गया तो साले के साथ क्रिकेट खेलने से लेकर कई ऐसे काम किए जो उम्मीद से परे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने का गर्भ पता लगा तो चौंका
अब तक की जांच के मुताबिक हेमलता लगातार एक महीने से ससुराल में थी। इससे पहले वह मायके में ज्यादा रही। इस दौरान जब राजकुमार को पत्नी के गर्भवती होने का पता लगा तो वह चौंका। उसके बाद ही उसकी जांच कराने चला गया। वहां तीन माह छह दिन का गर्भ ठहरने की जानकारी मिली तो फिर सुबह से शाम होने तक का इंतजार करता रहा। इस दौरान उसने पत्नी को जिद करके चूड़ियां भी दिलाईं।
प्रेमिका से बोला दोस्त- दो महीने तक कॉल मत करना

राजकुमार के दोस्त रामबहादुर की भूमिका भी संदिग्ध है। पुलिस सर्विलांस की मदद से उसकी प्रेमिका तक पहुंच गई और उसके खिलाफ साक्ष्य हासिल कर लिए। रामबहादुर ने हत्या के बाद प्रेमिका को कॉल करके कहा कि दो महीने तक मुझसे बात मत करना। मैं किसी मुसीबत में हूं। जेल भी जा सकता हूं। कहा कि इस कॉल के बारे में पुलिस पूछे भी तो कहना कि धोखे से लग गई थी। पुलिस ने गांव के लड़कों से पूछताछ कर यह भी तस्दीक कर ली कि राजकुमार और रामबहादुर पहले ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
भ्रूण का होगा डीएनए परीक्षण
पुलिस ने हेमलता के पोस्टमॉर्टम से निकले तीन माह के भ्रूण को जांच के लिए सुरक्षित कर लखनऊ लैब में भेज दिया है। खुलासे में किसी तरह की तकनीकी दिक्कत आई तो पुलिस राजकुमार के रक्त व नाखून आदि से डीएनए सैंपल लेकर उसका मिलान कराएगी। इसे विवेचना का हिस्सा बनाया जा सकता है।

एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि हेमलता के मायके वालों से कई नई जानकारियां मिली हैं। वह लोग दसवां संस्कार में भी नहीं आए थे। कत्ल का खुलासा जल्दी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed