फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bees attack in Gandhi Udyan many people injured in Bareilly

Bareilly News: गांधी उद्यान में मधुमक्खियों ने किया हमला, मच गई भगदड़, दर्जनों लोग घायल

Sat, 16 Mar 2024 10:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 16 Mar 2024 10:31 AM IST
सार

गांधी उद्यान में शुक्रवार दोपहर को मधुमक्खियों ने दो बार हमला किया। इससे वहां भगदड़ मच गई। डंक लगने से कई लोग घायल हो गए। बताया गया कि बाज ने छत्ते में चोंच मार थी, जिससे मधुमक्खियां आक्रामक हो गई थीं। 

विज्ञापन
Bees attack in Gandhi Udyan many people injured in Bareilly
मधुमक्खियों के हमले से बच्चे-बड़ों सबका हुआ बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के गांधी उद्यान में शुक्रवार को मधुमक्खियों के हमले से भगदड़ मच गई। वहां तीन घंटे तक अफरा-तफरी मची रही। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर छिपते नजर आए। दर्जनों लोग मधुमक्खियों के हमले में घायल तो कई बेहोश भी हो गए। उद्यान के बाहर सड़क पर भी घंटों तक लोग इधर-उधर भागते रहे।
विज्ञापन


गांधी उद्यान में शुक्रवार दोपहर दो बजे अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। वहां मौजूद लोग बचने के लिए मुख्य गेट की ओर भागे। इसमें कई लोग गिरकर जख्मी हो गए। कुछ लोगों ने शर्ट उतारकर हवा में लहराकर मधुमक्खियों को हटाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके। वहां मौजूद हर कोई भागता नजर आया। खाने-पीने का सामान, मोबाइल फोन, बैग तक उद्यान में ही छूट गए। बचने के लिए लोग भूल भूलैया में घुस गए और दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन


डंक लगने से कई लोग हुए बेहोश 
शाम साढ़े तीन बजे कुछ देर के लिए हमला शांत हुआ। लोग दोबारा गांधी उद्यान में पहुंचे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने फिर हमला बोल दिया। इस बार हमला और जबरदस्त था। लोग जमीन पर लेट गए लेकिन मधुमक्खियों ने पीछा नहीं छोड़ा, लिहाजा कई लोग वहीं बेहोश हो गए। सूखे पत्ते आदि एकत्र कर लोगों ने धुआं किया लेकिन वह भी बेअसर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर शाम साढ़े चार बजे पुलिस वहां पहुंची। बाइक से सिपाही अंदर घुसा ही था कि मधुमक्खियों का हमला देखकर वह भी भाग खड़ा हुआ। उद्यान में तैनात ठेकेदार के कर्मचारी भी भाग खड़े हुए। शाम पांच बजे वार्ड 32 के पार्षद पुष्पेंद्र माहेश्वरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को बाहर निकलवाकर गेट बंद करवाया। बाहर खड़े गार्ड से किसी को भी अंदर न आने देने के लिए कहा। इसके बाद हालात सामान्य हुए।

बाज ने छत्ते में मारी थी चोंच
गांधी उद्यान में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि उद्यान के अंदर बाग में मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता है। एक बाज ने इस छत्ते को चोंच से तोड़ने का प्रयास किया, इससे मधुमक्खियां हमलावर हो गईं। शाम चार बजे भी यही हुआ। इससे हालात और ज्यादा बिगड़ गए।

आशुतोष सिटी निवासी सुकीर्ति वर्मा ने बताया कि बैंडमिंटन खेलने व घूमने गांधी उद्यान आई थी। एकाएक पता नहीं कहां से मधुमक्खियां आ गईं। मोबाइल फोन भी अंदर छूट गया। भूल भूलैया में घुसकर किसी तरह खुद को बचाया। 

इज्जतनगर के कौशलेंद्र ने कहा कि गांधी उद्यान में दोस्तों के संग घूमने आए थे। एकाएक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। अंदर काफी लोग थे। सामान भी वहीं छूट गया है, अब समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करूं? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed