फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Beer Cafe and Explore Eleven registered victory

Bareilly News: बियर कैफ, एक्सप्लोर इलेवन ने दर्ज की जीत

Sun, 18 May 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Beer Cafe and Explore Eleven registered victory
बरेली। डीजी इंफ्रा ग्रुप की ओर से आयोजित बरेली कॉर्पोरेट लीग (बीसीएल) का शनिवार को श्रीराम मूर्ति स्मारक क्रिकेट मैदान पर आगाज हुआ। इसमें बियर कैफे और एक्सपलोर इलेवन ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का शुभारंभ पार्थ गौतम फाउंडेशन के अध्यक्ष पार्थ गौतम ने किया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का पहला मैच बियर कैफे और इलाइट इलेवन के बीच खेला गया। मैच में बियर कैफे ने 43 रनों से जीत दर्ज की। इसमें इलाइट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बियर कैफे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 207 रन बनाए। तरुण ने 103 रनों की शतकीय पारी खेली। इलाइट इलेवन के तस्लीम अल्वी ने चार और मुस्तफा खान ने तीन विकेट झटके। जवाब में इलाइट इलेवन की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में 164 रनों पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

फरहान ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। बियर कैफे की ओर से जोंटी, दीपक, शुभम कौशिक व शुभांकर सेठ ने दो-दो विकेट लिए। तरुण को 103 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में प्रो स्ट्राइकर व एक्सप्लोर इलेवन के मध्य मैच खेला गया। इसमें प्रो स्ट्राइकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 148 रन बनाए। प्रसून गंगवार के 44 रनों का योगदान दिया। एक्सप्लोर इलेवन की ओर से अनुराग, नीरज व अजय ने दो-दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एक्सपलोर इलेवन की टीम ने रजत बघेल की 75 रन की पारी बदौलत मैच को चार विकेट से अपने नाम किया। प्रो स्ट्राइकर की तरफ से प्रशांत गंगवार ने दो विकेट लिए।

रजत बघेल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुख्य अतिथि गन्ना समिति फरीदपुर के चेयरमैन नारद मुनि गौड़, सौरभ शर्मा, एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति, शिखर गुप्ता, शशांक रस्तोगी, रियाज अफरीदी, शुभम कौशिक, अतुल यादव, आरिफ हुसैन आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed