{"_id":"5d2f92508ebc3e6cf35f9a2e","slug":"beef-smugglers-fire-at-police-one-arrested-in-pilibhit-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गोमांस तस्करों ने पुलिस पर किया फायर, पांच फरार, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गोमांस तस्करों ने पुलिस पर किया फायर, पांच फरार, एक गिरफ्तार
Thu, 18 Jul 2019 02:55 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 18 Jul 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोकशी की सूचना पर रयाया खानपुर गांव के बाग में छापा मारने गई पुलिस टीम पर तस्करों ने तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने एक तस्कर को धर दबोचा, जबकि पांच भागने में सफल रहे। मौके पर 90 किलो गोमांस और औजार बरामद किए गए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस को मंगलवार रात सूचना मिली कि रसाया खानपुर गांव में मंगल खां के यूकेलिप्टस के बाग में गोहत्या की जा रही है। इस पर कोतवाली पुलिस की टीम ने वहां छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही तस्करों ने फायर कर दिया। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। खुद को फंसता देख तस्कर भाग निकले, पर पुलिस ने एक आरोपी को धरदबोचा, जबकि उसके पांच साथी भाग गए। मौके से पुलिस ने 90 किलो गोमांस, गोहत्या में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार और उपकरण भी बरामद किए। पकड़े गए आरोपी को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। इसमें उसने अपने साथियों के नाम भी बता दिए।
विज्ञापन
आरोपियों पर जानलेवा हमला, गोहत्या अधिनियम, आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें गांव रसाया खानपुर निवासी तौफीक, कय्यूम, गांव मीरपुर वाहनपुर निवासी इलियास, शरीफ, शकील और जाने आलम को नामजद किया गया है। आरोपी तौसीफ की गिरफ्तारी मौके पर ही कर ली गई थी। बुधवार को उसे जेल भेज दिया। बरामद मांस की पशु अस्पताल के वरिष्ठ फार्मासिस्ट बीडीपाल ने जांच की है, वह गोमांस ही निकला है। भागे आरोपियों की जल्द धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन