Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Become strong by doing good farming, make the country strong: Santosh Gangwar

उत्तम खेती कर बने सशक्त, देश को मजबूत बनाएं : संतोष गंगवार

Mon, 17 Feb 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Become strong by doing good farming, make the country strong: Santosh Gangwar
कृषक कल्याण गोष्ठी में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने उत्तम खेती करने के दिए सुझाव।
फरीदपुर। कृषक कल्याण गोष्ठी में फरीदपुर पहुंचे झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किसानों को उत्तम खेती करने के सुझाव दिए।
विज्ञापन


पदारथपुर गांव के गौरी राइस मिल में आयोजित कृषक कल्याण गोष्ठी में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने वहां मौजूद किसानों को उत्तम खेती करने के सुझाव दिए। उन्होंने किसानों से कहा कि आधुनिक खेती कर किसान अपनी दोगुनी आय कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बना सकते हैं। इससे हमारा देश दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा।
साइबर अपराधों पर राज्यपाल ने कहा कि इस पर अंकुश लगाने के लिए सरकार काम कर रही है, जिसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल ने गौसगंज पुलिया के पास नेशनल हाईवे के किनारे पौधरोपण किया। हाईवे की किनारे खाली पड़ी जमीन को वन रेंज अधिकारी ऋषि ठाकुर ने उसे पार्क का रूप दिया। इसमें राज्यपाल ने पौधरोपण कर इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर फरीदपुर विधायक प्रोफेसर डॉ.श्याम बिहारी लाल, बरेली रामपुर से एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता समेत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed