फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   beautification of shiv temples and roads will be widened under nath corridor in Bareilly

शिवमय होगी बरेली: नाथ कॉरिडोर से होगा मंदिरों का सुंदरीकरण, बनेंगे प्रवेश द्वार, चौड़ी होंगी सड़कें

Sun, 04 Jun 2023 10:19 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Jun 2023 10:19 AM IST
सार

बरेली में नाथ कॉरिडोर का विकास तीन चरणों में होगा। इसके लिए प्रबुद्धजनों और जनप्रतिनिधियों से भी सुझाव लिए जाएंगे।  शनिवार को कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने मुख्य सड़कों का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
beautification of shiv temples and roads will be widened under nath corridor in Bareilly
कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने किया नाथ कॉरिडोर का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नाथ कॉरिडोर में सभी सात मंदिरों से जुड़ी सड़कों के चौड़ीकरण व मंदिरों के संवारने का काम तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत रोड और दिल्ली बाईपास पर काम होगा। दूसरे चरण में शहर के अंदर नाथ मंदिरों को जोड़ने वाली सड़कों को संवारा जाएगा। तीसरे चरण में मंदिरों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इससे शहर सुंदर होने के साथ ही शिवमय नजर आएगा।

विज्ञापन


तीनों चरणों के लिए बीडीए डीपीआर तैयार कराएगा। इसमें शहर के प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधियों और मंदिर कमेटी के सुझावों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद ही डीपीआर शासन को भेजेंगे। शनिवार को कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने मुख्य सड़कों का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


यात्री का ट्वीट: नाम की सुपरफास्ट, किराया ज्यादा, सर्विस घटिया; रेलवे का जवाब- असुविधा के लिए खेद है
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि शाहजहांपुर, बदायूं रोड व दिल्ली बाईपास स्थित प्रवेश द्वार का तेजी से निर्माण कराएं और यहां आसपास की खाली जगह पर हरियाली लगाएं। इसके बाद उन्होंने पशुपतिनाथ मंदिर, त्रिवटीनाथ मंदिर, मढ़ीनाथ मंदिर व तपेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण किया।

त्रिवटीनाथ मंदिर समिति से बात कर सड़क के चौड़ीकरण के लिए कहा। मढ़ीनाथ व तपेश्वरनाथ मंदिर परिसर को संवारने के लिए योजना बनाने के लिए कहा। हर मंदिर में पार्किंग व जन सुविधाओं का विशेष ख्याल रखने के लिए कहा है।

ये काम कराए जाएंगे

बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि पहले चरण में शाहजहांपुर रोड, रामपुर रोड, बदायूं रोड, पीलीभीत रोड व बीसलपुर रोड का चौड़ीकरण, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट आदि का काम किया जाएगा। सभी प्रवेश द्वारों के आसपास खाली जमीन पर हरियाली लगाई जाएगी। यहां भगवान शिव से जुड़े प्रतीकों को स्थापित किया जाएगा, ताकि शहर में प्रवेश करने वालों को यह महसूस हो कि वे भगवान शिव की नगरी में प्रवेश कर रहे हैं। 

दूसरे चरण में शहर के सभी शिव मंदिरों को जोड़ने वाली सड़कों और चौराहों को विकसित किया जाएगा। तीसरे चरण में प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधियों व मंदिर समितियों से सुझाव लेकर डीपीआर तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed