{"_id":"60a6b6e18ebc3ed227140a74","slug":"be-careful-an-atm-can-also-be-emptied-without-account-bareilly-news-bly4471458140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहें सावधान, बिना एटीएम भी खाली हो सकता खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहें सावधान, बिना एटीएम भी खाली हो सकता खाता
विज्ञापन
एटीएम मशीन
- फोटो : पिक्साबे
स्कीमर और फर्जी कीपैड की मदद से बिना एटीएम कार्ड चुराए पैसा निकाल लेते हैं शातिर
विज्ञापन
बरेली। एटीएम प्रयोग करते समय कार्ड बदलने और दूसरी तरह की धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में साइबर विशेषज्ञ खास सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। ऐसा न करने पर आपका खाता खाली हो सकता है। बैंक की गलती न होने पर वहां से भी रकम वापसी में मदद नहीं मिल पाती है और पुलिस पीड़ित से फिजूल के चक्कर कटवाती है। यूपी पुलिस के साइबर सलाहकार राहुल मिश्रा ने अमर उजाला से बातचीत में एटीएम फ्राड से बचाव के टिप्स दिए जो कार्ड धारकों के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं।
- - ट्रांजेक्शन करने समय किसी भी अनजान आदमी से एटीएम से जुड़ी मदद न मांगें। अगर आपको एटीएम से कैश निकालने में दिक्कत हो रही है तो एटीएम की सुरक्षा में तैनात गार्ड की मदद से सकते हैं। उसके हाथ में भी कार्ड देने से बचें।
- - कई बार भूलने के डर से व्यक्ति कार्ड पर पिन नंबर लिख लेते हैं। इससे धोखा हो सकता है। इसलिए ऐसा पिन बनाएं जिसे आसानी से याद रखा जा सक। साथ ही समय - समय पर अपने कार्ड का पिन बदलते रहना चाहिए।
- - कई बार आपके एटीएम कार्ड का डाटा स्कैन कर आपको ठगी का शिकार बनाया जा सकता है। इसे एटीएम स्कीमिंग कहते हैं। इसमें चोर एटीएम मशीन के कार्ड रीडर के ऊपर नकली स्कीमर फिट कर देते हैं और पासवर्ड जानने के लिए एटीएम कीबोर्ड के ऊपर फर्जी कीपैड रूपी स्कैनर लगा देते हैं। इस तरह आपके कार्ड का डाटा और पिन नंबर दोनों ही ठगों के पास पहुंच जाते हैं। वह इस डिटेल से क्लोन एटीएम कार्ड तैयार कर आपका पिन इस्तेमाल कर रुपया निकाल या ट्रांसफर कर सकते हैं।
- - एटीएम मशीन में जहां कार्ड डाला डाला जाता है उसे इस्तेमाल से पहले हल्का सा अपनी ओर खींचकर देखें। यदि स्कीमर फिट किया होगा तो बाहर निकल आएगा।
- - एटीएम में जहां कार्ड डालते हैं वहां लाइट हरी लाइट जलती है। अगर हरी लाइट नहीं जल रही है तो भी संभव है कि मशीन के साथ छेड़छाड़ की गई हो।
- - इंटरनेट बैंकिंग इस्तेमाल करने वालों का मोबाइल व एटीएम कार्ड चोरी होने पर भी मिनटों में बड़ा फ्राड हो सकता है। ऐसे में अपने कार्ड के पीछे लिखा सीवीवी अच्छी तरह याद करके उसे मार्कर से मिटा दें। इस तरह सीवीवी पता न लगने पर ठग आपका कार्ड व मोबाइल चोरी करने के बाद भी खाते से छेड़चाड़ नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन