{"_id":"68489c10a5624bfb0c00a51c","slug":"bdo-will-get-pension-for-927-elderly-people-by-preparing-their-income-certificate-bareilly-news-c-4-lko1064-659441-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बीडीओ 927 बुजुर्गों का आय प्रमाण पत्र बनवाकर दिलाएंगे पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बीडीओ 927 बुजुर्गों का आय प्रमाण पत्र बनवाकर दिलाएंगे पेंशन
विज्ञापन
बरेली। निर्धन परिवारों के 927 बुजुर्गों की वृद्धावस्था पेंशन बनवाने के आदेश हो गए हैं। ये बुजुर्ग अभी तक समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था पेंशन योजना से दूर थे। ये लोग जीरो पाॅवर्टी-उत्तर प्रदेश अभियान योजना में चिह्नित हुए हैं। इनके आय प्रमाण पत्र बनवाने की जिम्मेदारी सीडीओ ने बीडीओ को दी है।
बीडीओ तहसीलों से समन्वय कर बुजुर्गों के आय प्रमाण पत्र बनवाएंगे। जिससे पात्र लाभार्थियों के वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन पत्र पोर्टल पर ऑनलाइन कराएंगे। साथ ही उन आवेदनों को अग्रसारित कर समय रहते कार्रवाई को पूरा करेंगे। इसकी सूचना बीडीओ जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे। सीडीओ देवयानी ने कहा है कि इस काम में ढिलाई बरतने और समय रहते कार्य पूरा न होने पर संबंधित बीडीओ स्वयं जिम्मेदार होंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी को भी निर्देश दिए हैं कि वह सभी ग्राम पंचायतों के सचिव और प्रधान एवं पंचायत सहायक को वृद्धावस्था पेंशन आवेदन ऑनलाइन कराने में सहयोग करेंगे। संवाद
पेंशन के लिए चिह्नित ब्लॉक वार बुजुर्ग
जीरो पावर्टी अभियान में वृद्धावस्था पेंशन के लिए चिह्नित हुए बुजुर्गों में सबसे अधिक 89 नवाबगंज के हैं। जबकि, सबसे कम 31 पात्र बुजुर्ग रामनगर ब्लॉक के हैं। इसी तरह फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक के 88, भुता के 82 और मीरगंज व भोजीपुरा के 79-79 बुजुर्ग चिह्नित हुए हैं, जो अभी तक वृद्धावस्था पेंशन से दूर हैं। इन बुजुर्गों की तरह ही बहेड़ी के 74, भदपुरा के 69, आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक के 68, दमखोदा के 54, फरीदपुर के 53, शेरगढ़ के 48, क्यारा के 40, बिथरी चैनपुर के 39 और मझगवां के 34 लाभार्थियों को अब वृद्धावस्था पेंशन योजना से जोड़ने की कार्रवाई शुरू हो रही है।