{"_id":"6952ee35ea96c35b85033d48","slug":"bdas-letter-to-electricity-corporation-improve-electricity-supply-in-ramganganagar-bareilly-news-c-4-vns1074-796119-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बीडीए का विद्युत निगम को पत्र, रामगंगानगर में सुधारें बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बीडीए का विद्युत निगम को पत्र, रामगंगानगर में सुधारें बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
रोजाना तीन-चार घंटे हो रही कटौती, उपकेंद्र का निर्माण जल्द शुरू कराने के लिए कहा
बरेली। रामगंगानगर आवासीय योजना में बिजली संकट को लेकर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने विद्युत निगम को पत्र लिखा है। इसमें बिजली समस्या का जल्द समाधान कराने के साथ रामगंगानगर आवासीय योजना में नए बिजली उपकेंद्र और 33 केवी फीडर का निर्माण शुरू कराने के लिए कहा गया है।
रामगंगानगर आवासीय योजना में काफी समय से बिजली संकट बना हुआ है। बार-बार अलग-अलग फीडरों से बिजली आपूर्ति की जा रही है। रोजाना तीन से चार घंटे कटौती की जा रही है। रामगंगानगर में नए बिजली उपकेंद्र और 33 केवी फीडर का काम प्रस्तावित है, लेकिन यह शुरू नहीं हो सका है। सोमवार को बीडीए के अधिशासी अभियंता ने 11 केवी एलटी वार्टिकल के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर कटौती के कारण कॉलोनी के लोगों को होने वाली समस्याओं को उठाया है।
कैंट और सनसिटी उपकेंद्र के इलाकों में कटौती
सोमवार को सदर कैंट और सनसिटी उपकेंद्र के इलाकों में मरम्मत व लाइनें बदलने संबंधी कार्यों के दौरान तीन घंटे तक बिजली कटौती की गई। कुतुबखाना, सिविल लाइंस प्रथम उपकेंद्र के फीडरों पर भी लोकल फॉल्ट की शिकायत रही। मिशन उपकेंद्र से पोषित किशोर बाजार में ट्रांसफार्मर का तार टूट जाने से आपूर्ति प्रभावित रही। दुर्गानगर उपकेंद्र के इलाकों में आरडीएसएस योजना के तहत कार्यों के चलते संजयनगर और बाइपास फीडर पर शटडाउन लिया गया। सुभाषनगर, जगतपुर इलाकों में भी लोकल फाॅल्ट और ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन
लोहिया विहार और सनसिटी में आज गुल रहेगी बिजली
लोहिया विहार और सनसिटी उपकेंद्र से पोषित इलाकों में मंगलवार को पेड़ों की छंटाई व लाइनों की मरम्मत के कारण तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को लोहिया विहार और सनसिटी उपकेंद्र की 33 केवी लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की छंटाई कराई जाएगी। इस दौरान लोहिया विहार उपकेंद्र के लीची बाग, आनंद विहार, मिनी बाइपास, मठ लक्ष्मीपुर, ग्रेटर आकाश, अर्चना रेजीडेंसी, हार्टमन, अशरफ खां छावनी, मेगा ड्रीम, सीबीगंज और सनसिटी उपकेंद्र के सनसिटी, कुर्मांचल नगर, वीर सावरकरनगर, पीसी आजाद, पीरबहोड़ा इलाकों में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद