फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA's bulldozer runs on illegal construction in Bithri Chainpur

Bareilly News: बिथरी चैनपुर में अवैध निर्माण पर चला बीडीए का बुलडोजर

Thu, 23 Jan 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
BDA's bulldozer runs on illegal construction in Bithri Chainpur
बरेली। बीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना कॉलोनी के लिए स्थल विकास करने के लिए चार स्थानों पर निर्माण हुए। बीडीए की टीम ने बुधवार को मौके पर जाकर नाली, सड़क और प्रस्तावित कॉलोनी के लेआउट स्थल पर तैयार कार्यालय को बुलडोजर से गिरा दिया।
विज्ञापन


अनीस इंजीनियर ने बिथरी चैनपुर में लगभग 5000 वर्ग मीटर, सतीश और प्रमोद ने बड़ा बाइपास रोड पर आलमपुर गजरौला के निकट लगभग चार, धर्मेंद्र कुमार व अन्य की ओर से बिथरी चैनपुर में लगभग 4000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल, कय्यूम आदि बिथरी चैनपुर रोड के किनारे लगभग 5000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध तरीके से कॉलोनी विकसित करने की तैयारी में थे। इन सभी ने स्थल विकास के लिए नाली, सड़क और साइट ऑफिस के लिए निमार्ण शुरू कराया। बीडीए ने नोटिस जारी किए, जब इसके बाद भी कब्जे नहीं हटाए गए। प्रवर्तन दल की टीम ने चारों स्थानों पर अवैध निर्माण ध्वस्त किए। बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने कहा कि मानचित्र स्वीकृत कराए बिना प्लाटिंग करना या भवन निर्माण करना अवैध है। इसलिए ऐसी कॉलोनी में भूखंड न खरीदें जिसका मानचित्र बीडीए से अनुमोदित नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed