{"_id":"677314a3fee966d1460de0b4","slug":"bda-will-keep-an-eye-on-illegal-construction-through-drones-bareilly-news-c-4-lko1064-551853-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अवैध निर्माण पर बीडीए ड्रोन से रखेगा नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अवैध निर्माण पर बीडीए ड्रोन से रखेगा नजर
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने ड्रोन सर्वे के जरिये अवैध निर्माण व अतिक्रमण चिह्नित कराने की तैयारी की है।
इसी मंशा से सोमवार को ड्रोन सर्वेक्षण करने वाली फर्मों का प्रजेंटेशन देखा गया। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि प्राधिकरण अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है, फिर भी कई अवैध निर्माण चिह्नित होने से रह जाते हैं। इसलिए ड्रोन सर्वे और थ्रीडी स्ट्रक्चर एनालिसिस के जरिये से अवैध निर्माण चिह्नित कराने पर विचार किया जा रहा है।
निर्माण और नियोजन संबंधी कार्यों में भी ड्रोन सर्वे काम आएगा। इससे नाली, सड़क समेत दूसरी नागरिक सुविधाओं की रीयल टाइम मैपिंग भी हो सकेगी। फर्मों का प्रजेंटेशन देख लिया गया है। जो प्रस्ताव आए हैं, उनका आकलन करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। ब्यूरो