{"_id":"68796ac6ebbdc1bacb0c0f82","slug":"bda-will-implement-project-monitoring-system-to-monitor-construction-works-bareilly-news-c-4-bly1015-683861-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए बीडीए लागू करेगा प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए बीडीए लागू करेगा प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग सिस्टम
विज्ञापन
बरेली। निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग सिस्टम लागू करने की तैयारी में है। विभिन्न सॉफ्टवेयर कंपनियों की ओर से प्रस्तावित सिस्टम का प्रेजेंटेशन देखा जा रहा है।
एक कंपनी की ओर से बृहस्पतिवार को बीडीए के उपाध्यक्ष डाॅ. मनिकंडन ए के सामने प्रेजेंटेशन दिया गया। इसमें निर्माण और विकास कार्यों से जुड़े अभियंता और ठेकेदार भी शामिल रहे। निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए तकनीकी सहयोग लिए जाने पर सहमति बनी।
मुख्य अभियंता एपीएन सिंह ने बताया कि सिस्टम लागू होने पर ठेकेदार से लेकर अभियंता तक कोई भी व्यक्ति प्रगति के मामले में निगरानी से बाहर नहीं रहेगा। आदेश-निर्देश और अभिलेख ऑनलाइन रहेंगे।
विज्ञापन
रिकार्ड देखकर अधिकारी जान सकेंगे कि अब तक क्या क्या हुआ क्या क्या होना चाहिए था। कहां देरी हो रही है। किस स्तर पर निर्देशों का पालन नहीं किया गया है। यह भी स्पष्ट हो सकेगा। ब्यूरो