{"_id":"671824e6d043d7bcba0e7ae4","slug":"bda-will-give-the-gift-of-government-girls-inter-college-in-ramganganagar-housing-scheme-bareilly-news-c-4-lko1064-507034-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रामगंगानगर आवासीय योजना में बीडीए देगा राजकीय बालिका इंटर कालेज की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रामगंगानगर आवासीय योजना में बीडीए देगा राजकीय बालिका इंटर कालेज की सौगात
विज्ञापन
बरेली। रामगंगा नगर आवासीय योजना में बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के लिए भूमि और भवन देगा। बदले में माध्यमिक शिक्षा विभाग से कोई भुगतान नहीं लिया जाएगा।
बीडीए ने 6000 वर्ग मीटर जमीन आरक्षित कर उस पर दो मंजिला भवन बनाने का निर्णय लिया है। डीआईओएस देवकी से राजकीय इंटर कॉलेज का नक्शा मांगा है। इससे यह पता लग सके कि कैसा भवन जरूरी है। कक्षा छह से बारह तक पढ़ाई के लिए कक्ष, लाइब्रेरी के साथ कंप्यूटर लैब और विज्ञान प्रयोगशाला भी बनेगी। फर्नीचर, कंप्यूटर, पंखे व जरूरी सामान बीडीए उपलब्ध कराएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग को सिर्फ शिक्षकों की नियुक्ति करनी होगी। इससे पहले बीडीए प्राइमरी स्कूलों के लिए दो भवन बनाकर बेसिक शिक्षा परिषद को दिए हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के निर्माण पर पांच करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। डीआईओएस देवकी सिंह ने वाराणसी में बनाए गए एक राजकीय बालिका इंटर काॅलेज के भवन का नक्शा भेजा है।
बीडीए की सीमा में विस्तार हुआ। नई कॉलोनियों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बैकिंग की सेवाएं सहूलियत के साथ हर वर्ग को मिल सकें। इसी मंशा से बीडीए ने बालिका विद्यालय का प्रस्ताव किया है। - योगेंद्र कुमार, सचिव, बीडीए