Bareilly News: रहपुरा-रसूला औद्योगिक क्षेत्र बनाएगा बीडीए, उद्यमियों को दिए जाएंगे भूखंड
अधिकारियों के मुताबिक बीडीए, प्रदेश का पहला विकास प्राधिकरण बनने जा रहा है, जो उद्यमियों के लिए कंपोजिट इंडस्ट्रियल क्षेत्र बना रहा है। अगले दो-तीन दिन में डिमांड सर्वे जारी हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उद्यमियों के लिए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) रहपुरा-रसूला औद्योगिक क्षेत्र बनाएगा। रहपुरा व रसूला गांव के रकबे की 113 हेक्टेयर भूमि इसके लिए चिह्नित कर ली गई है। भूमि को चार जोन में बांटा गया है। जरूरी सुविधाओं के साथ भूखंडों का आवंटन करने की तैयारी है।
बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में उद्यमियों के संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों को बुलाया। उन्हें योजना के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। उद्यमियों ने जरूरतें गिनाईं और सुझाव दिए।
बरेली विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता एपीएन सिंह ने बताया कि सर्वेक्षण में जमीन मिली तब रहपुरा-रसूला इंडस्ट्रियल क्षेत्र प्रस्तावित किया गया। प्रस्तावित क्षेत्र में उद्यमियों को ट्रांसपोर्ट नगर, वेयर हाउसिंग, लॉजिस्टिक सर्विसेज और इंडस्ट्री के लिए भूखंड आरक्षित किए गए हैं।
सड़क पर पुलिस से अभद्रता: सिपाही से बोला युवक- वर्दी उतार दो... तो दो मिनट में भूत बना दूंगा; वीडियो वायरल
उनके मुताबिक बीडीए, प्रदेश का पहला विकास प्राधिकरण बनने जा रहा है, जो उद्यमियों के लिए कंपोजिट इंडस्ट्रियल क्षेत्र बना रहा है। अगले दो-तीन दिन में डिमांड सर्वे जारी हो जाएगा। भूखंडों के लिए अच्छी मांग सामने आई तो बीडीए जमीन खरीदना शुरू कर देगा। उम्मीद है कि अक्तूबर से नवंबर तक जमीन खरीदने का काम पूरा हो जाएगा।
- हरित क्षेत्र 15 प्रतिशत।
- सरकुलेंटिंग एरिया 30 प्रतिशत।
- भूखंड का क्षेत्र 55 प्रतिशत।
- 750 से 5000 वर्ग तक के भूखंड मिलेंगे।
मैं पांच साल से परसाखेड़ा के उद्यमियों के लिए ट्रांसपोर्ट नगर की मांग कर रहा था। अब जाकर अस्थायी तौर पर ट्रकों के लिए ले- वाई बनाकर इसे हल किया गया है लेकिन अगर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में सस्ते दाम पर भूखंड आवंटित होते हैं तो समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। - राजेश कुमार गुप्ता, सेंट्रल यूपी चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री सोसाइटी के अध्यक्ष
मांगीं ये सुविधाएं
इंडस्ट्रियल क्षेत्र में दमकल स्टेशन, उद्यमियों के लिए मीटिंग हाल, ड्राइवरों के लिए डारमेट्री, ईएसआई अस्पताल की शाखा, पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप की स्थापना करने का सुझाव उद्यमियों ने दिया। भूखंड के साइज को उद्यमियों ने पसंद किया। अब दाम का मुद्दा है। उद्यमियों ने कम से कम दर पर भूखंड देने का सुझाव दिया। उद्यमियों को फिलहाल 15 हजार रुपये वर्गमीटर का मूल्य होने की जानकारी दी गई है लेकिन उद्यमियों ने इस दर को ज्यादा बताया है। इस पर बीडीए के अधिकारियों ने कहा कि वे इंडस्ट्रियल क्षेत्र में कुछ कमाना नहीं चाहते, बल्कि जमीन खरीदने और उसे विकसित करने की लागत निकालकर आवंटन करेंगे। दस दिन में जमीन की लागत और विकास पर होने जा रहे व्यय को जोड़कर लागत का आकलन करेंगे फिर उद्यमियों को अनुमानित लागत से अवगत कराया जाएगा। इसके बाद भूखंडो का मूल्य घोषित किया जाएगा।