फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bully misbehaved with the policemen and threatened them in Bareilly

सड़क पर पुलिस से अभद्रता: सिपाही से बोला युवक- वर्दी उतार दो... तो दो मिनट में भूत बना दूंगा; वीडियो वायरल

Sun, 25 Aug 2024 04:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Aug 2024 04:12 PM IST
सार

बरेली के फरीदपुर में टोल प्लाजा पर एक युवक ने पुलिसकर्मियों को धमकाया। उसने सिपाही को लड़ने की चुनौती दे डाली। कहा कि वर्दी उतार दो तो दो मिनट में भूत बना दूंगा। इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन
bully misbehaved with the policemen and threatened them in Bareilly
युवक ने पुलिसकर्मियों से की अभद्रता - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में टोल प्लाजा पर डायल 112 के सिपाहियों की किसी बात को लेकर एक युवक से कहासुनी हो गई। युवक के हौसले इतने बुलंद थे कि उसने पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर दी। उसने एक सिपाही को धमकी भी दी। कहा कि वर्दी उतार दो तो दो मिनट में भूत उतार दूंगा। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार रात टोल प्लाजा पर रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर होने की सूचना पर पीआरवी के सिपाही पहुंचे थे। पुलिसकर्मियों ने ट्रक और बस चालक से थाने चलने के लिए कहा। इस पर ट्रक चालक ने कार्रवाई करने से मना कर दिया। वहीं रोडवेज बस चालक ने ट्रक चालक से आपसी समझौता कर लिया और उसे नुकसान के 1500 रुपये दे दिए। 
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को दीं गालियां 
इसी दौरान टोल प्लाजा पर खड़े एक युवक से पुलिसकर्मियों की कहासुनी हो गई। युवक के हौसले इतने बुलंद थे कि उसने पुलिसकर्मियों से गालीगलौज कर दी। उसने एक सिपाही से कहा कि वर्दी उतार दो अभी दो मिनट में भूत बना दूंगा। इस तरह की धमकी सुन यूपी पुलिस के सिपाही भी दंग रह गए। काफी देर तक वहां हंगामा होता रहा। बाद में युवक बेखौफ होकर वहां से चला गया। 

पुलिस से अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम संतोष सिंह को संबंध में जब जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने युवक के खिलाफ तहरीर देने से मना कर दिया। वहीं सिपाहियों ने यहां तक कह दिया कि उनके साथ इस तरह की घटनाएं आए दिन होती रहती है। इसलिए वह कार्रवाई नहीं कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed