{"_id":"5ede98148ebc3e906a21a743","slug":"bda-stopped-building-owner-again-started-illegal-construction-bareilly-news-bly408538640","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीए ने रुकवाया.. भवन स्वामी ने फिर शुरू कराया अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीए ने रुकवाया.. भवन स्वामी ने फिर शुरू कराया अवैध निर्माण
विज्ञापन
BDA
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
नाले के ऊपर बन गई बिल्डिंग, अभियंताओं को भनक तक नहीं
विज्ञापन
बीडीए वीसी आज टीम भेजकर कराएंगी जांच, सील होगा भवन
बरेली। बीडीए के नोटिस के बावजूद नार्थ सिटी एक्सटेंशन गेट के पास फिर से एक भवन का अवैध निर्माण शुरू हो गया है। बीडीए की टीम दोबारा झांकने तक नहीं गई। इस मामले में बीडीए वीसी दिव्या मित्तल का कहना है कि अगर बिल्डिंग का निर्माण फिर से शुरू हुआ है तो मंगलवार को टीम मौके पर भेजकर भवन सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
डेलापीर से हवाई अड्डा रोड नार्थ सिटी एक्सटेंशन के पास ही पहले भी नाले के ऊपर भवन के अवैध निर्माण की कोशिश की गई थी। मामला बीडीए तक पहुंचा तो जेई रमन अग्रवाल की रिपोर्ट पर नोटिस देकर निर्माण कार्य बंद करा दिया गया, लेकिन भवन स्वामी ने फिर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। उसने न सिर्फ नाले के ऊपर तो स्लैब डलवा लिया, बल्कि नाले से आगे करीब 12 फुट छज्जे का निर्माण भी करा लिया और उसके ऊपर कमरा बनवा लिया। सोमवार को भी निर्माण होता रहा, लेकिन बीडीए के अभियंताओं को इसकी भनक तक नहीं लगी। जेई का कहना था कि उन्होंने पहले निरीक्षण कर काम रुकवा दिया था, लेकिन निर्माण दोबारा शुरू होने की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
इस बिल्डिंग का निर्माण पहले भी अनाधिकृत तौर से कराने की कोशिश की गई है। इस भवन का अगर दोबारा निर्माण शुरू हुआ तो मंगलवार को टीम भेजकर बिल्डिंग को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। - दिव्या मित्तल, बीडीए वीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीए वीसी आज टीम भेजकर कराएंगी जांच, सील होगा भवन बरेली। बीडीए के नोटिस के बावजूद नार्थ सिटी एक्सटेंशन गेट के पास फिर से एक भवन का अवैध निर्माण शुरू हो गया है। बीडीए की टीम दोबारा झांकने तक नहीं गई। इस मामले में बीडीए वीसी दिव्या मित्तल का कहना है कि अगर बिल्डिंग का निर्माण फिर से शुरू हुआ है तो मंगलवार को टीम मौके पर भेजकर भवन सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
डेलापीर से हवाई अड्डा रोड नार्थ सिटी एक्सटेंशन के पास ही पहले भी नाले के ऊपर भवन के अवैध निर्माण की कोशिश की गई थी। मामला बीडीए तक पहुंचा तो जेई रमन अग्रवाल की रिपोर्ट पर नोटिस देकर निर्माण कार्य बंद करा दिया गया, लेकिन भवन स्वामी ने फिर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। उसने न सिर्फ नाले के ऊपर तो स्लैब डलवा लिया, बल्कि नाले से आगे करीब 12 फुट छज्जे का निर्माण भी करा लिया और उसके ऊपर कमरा बनवा लिया। सोमवार को भी निर्माण होता रहा, लेकिन बीडीए के अभियंताओं को इसकी भनक तक नहीं लगी। जेई का कहना था कि उन्होंने पहले निरीक्षण कर काम रुकवा दिया था, लेकिन निर्माण दोबारा शुरू होने की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
इस बिल्डिंग का निर्माण पहले भी अनाधिकृत तौर से कराने की कोशिश की गई है। इस भवन का अगर दोबारा निर्माण शुरू हुआ तो मंगलवार को टीम भेजकर बिल्डिंग को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। - दिव्या मित्तल, बीडीए वीसी
विज्ञापन विज्ञापन