{"_id":"5a8ecbc64f1c1bdd0b8b55bd","slug":"bda-seals-unauthorised-colony-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 बीघा में बन रही कॉलोनी समेत आठ अवैध निर्माण सील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 बीघा में बन रही कॉलोनी समेत आठ अवैध निर्माण सील
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 22 Feb 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
construction
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध निर्माण के खिलाफ बीडीए का सीलिंग अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को बीडीए की टीम ने बन्नू वाल नगर में 12 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी समेत अलग-अलग इलाकों में चल रहे आठ अनधिकृत निर्माण सील कर दिए। किसी भी निर्माण का मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया है। अब तक के अभियान में 23 ज्यादा अवैध निर्माण सील हो चुके हैं।
विज्ञापन
बुधवार को बीडीए सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह और उपसचिव अनिल मिश्र के नेतृत्व में सहायक और अवरअभियंताओं ने सौ फुटा रोड पर बन्नूवाल नगर और सिविल लाइंस में अवैध निर्माण के विरुद्ध अभियान चलाया। सबसे पहले सौ फुटा रोड पर बन्नूवाल नगर में राजीव कुमार द्वारा 12 बीघा जमीन पर अनधिकृत तरीके से बनाई जा रही कॉलोनी को सील किया गया। इसमें तीन मकान निर्माणाधीन हैं। बाकी जगह बाउंड्रीवाल बन रही थी। इसके अलावा स्टेडियम रोड पर विमला देवी दो सौ गज में बेसमेंट का निर्माण बीडीए से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए करा रही थीं। राजकुमारी पत्नी अखिलानंद नरकुलागंज में बारातघर के सामने, नौ महला मस्जिद के सामने अनाथालय में अमृतलाल नागर की अवैध दुकानों का निर्माण, प्रियदर्शिनी नगर में रामेश्वर दयाल कठेरिया का भवन नंबर सी-6 भी सील किया गया। राइफल क्लब में कमलेश उपाध्यक्ष, नवनीत और मंजू के 50 से 60 बीघा जमीन पर चल रहे निर्माण भी बीडीए ने सील कर दिए। हालांकि इन लोगों ने यह तर्क दिया कि सौ गज से कम एरिया में नक्शे स्वीकृत कराने की जरूरत नहीं पड़ती। टीम ने उनको बीडीए दफ्तर आकर मामला सुलझाने को कहा। अभियान में दो सहायक अभियंताओं के अलावा जेई लक्ष्मण सिंह रावत, सुनील शर्मा, आरएस पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन