फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA opened the seal of the showroom on the assurance of submitting the documents in 15 days.

Bareilly News: बीडीए ने 15 दिन में पत्रावली जमा कराने के आश्वासन पर खोली शोरूम की सील

Wed, 07 Jan 2026 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
BDA opened the seal of the showroom on the assurance of submitting the documents in 15 days.
सीबीगंज। बरेली विकास प्राधिकरण से बिना नक्शा पास कराए एक ऑटो शोरूम के भूतल में बनाए गए हाल व शोरूम हालों को सील कर दिया गया। टीम ने पहले सभी कर्मचारियों को बाहर कर दिया।
विज्ञापन

परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर दो पर रामपुर रोड स्थित अल्पित अग्रवाल का एकेसी वर्ल्ड नाम से कार का शोरूम है, जिसमें लगभग 1520 वर्गमीटर के क्षेत्र में निर्मित भूतल एवं प्रथम तल पर बड़े-बड़े हॉल एवं शोरूम का निर्माण किया गया है। आरोप है कि बिना नक्शा पास कराए शोरूम पर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। मंगलवार शाम बीडीए की प्रवर्तन दल को साथ लेकर शोरूम पर पहुंची और शोरूम में नक्शा पास न होने की वजह से सील कर दिया गया। जानकारी होने पर शोरूम संचालक अल्पित अग्रवाल मौके पर पहुंच गए। टीम कार्रवाई के बाद वापस लौट गई। मामले की जानकारी होने पर आईआईए के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। आईआईए के कहने पर 15 दिन में मानचित्र पत्रावली प्राधिकरण कार्यालय पर जमा करने के आश्वासन पर शोरूम को खोल दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed