फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA demolished three illegal colonies in Bareilly

Bareilly News: 30 बीघे में बन रही तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, बीडीए ने की कार्रवाई

Mon, 31 Jul 2023 06:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Jul 2023 06:15 PM IST
सार

बरेली में अवैध कॉलोनियों और निर्माणों पर कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को बीडीए ने तीन अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इससे अवैध निर्माण कराने वालों में खलबली मच गई।  

विज्ञापन
BDA demolished three illegal colonies in Bareilly
अवैध कॉलोनियों को किया गया ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने सोमवार को पहाड़गंज गांव में 30 बीघा जमीन पर बन रही तीन अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। वहां बन रहे ऑफिस, नाली, सड़क और बिजली पोल को बुलडोजर से तुड़वा दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से अवैध निर्माण कराने वालों में खलबली मच गई। 

विज्ञापन


बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि पहाड़गंज में शिवमंगल सिंह द्वारा 12 बीघा जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी बसाई जा रही थी। यहां सड़क नाली, विद्युत पोल व प्लॉट काटने का काम शुरू कर दिया गया था, जबकि इसक कोई नक्शा पास नहीं कराया गया। इसी तरह ववजीरूददीन द्वारा पहाड़गंज में आठ बीघा जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी बसाई जा रही थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- IPS प्रभाकर चौधरी: 13 साल में 21 ट्रांसफर, कानपुर में बैग टांगकर पहुंचे थे दफ्तर; अब बरेली से हटाए गए
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी गांव में 10 बीघा जमीन पर अकीलउददीन कॉलोनी बसा रहे थे और प्लॉट काट दिए गए थे। इन सभी कॉलानियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। बीडीए वीसी ने कहा कि उक्त अवैध कालोनियों के खिलाफ नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed