फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA demolished illegal colony in Bithri Chainpur, sealed three buildings

Bareilly News: बीडीए ने बिथरी चैनपुर में ध्वस्त की अवैध कॉलोनी, तीन भवन सील

Wed, 23 Jul 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
BDA demolished illegal colony in Bithri Chainpur, sealed three buildings
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से मंगलवार को बिथरी चैनपुर में नक्शा स्वीकृत कराए बिना सात हजार वर्गमीटर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा बैरियर दो के पास तीन भवन भी सील किए गए।
विज्ञापन

बीडीए की टीम ने पहली कार्रवाई बिथरी चैनपुर के रामनगर गोटिया में की। यहां पर सात हजार वर्गमीटर के क्षेत्रफल में बिना बीडीए के नक्शा पास कराए सड़क, नाली का निर्माण करते हुए भूखंडों की बिक्री की जा रही थी। इसे टीम ने ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

अगली कार्रवाई पीलीभीत रोड पर हुई। यहां पर बैरियर नंबर दो के पास 110 वर्गमीटर में व्यावसायिक भवन का निर्माण किया जा रहा था। इसे सील किया गया। पास में ही अमरुद्दीन के 160 वर्गमीटर के भवन में भूतल के ऊपर प्रथम तल का निर्माण कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दानिश मलिक की ओर से पीरबहोड़ा के पास 140 वर्गमीटर के भवन में बिना अनुमति प्रथम तल का निर्माण कराया जा रहा था। इन्हें भी सील कर दिया गया। इस दौरान अवर अभियंता अजीत कुमार, संयुक्त सचिव सीताराम, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed