फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA demolished illegal colonies with bulldozer in Bareilly

UP News : यहां 106 बीघा में बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर; जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट

Wed, 13 Dec 2023 05:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Dec 2023 05:46 AM IST
सार

Bareilly News : भोजीपुरा में बिना मानचित्र के कॉलोनियां बसाई जा रही थीं। प्लॉट भी काट दिए गए थे। मानचित्र न दिखा पाने पर बीडीए ने यहां हो रहे निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। 

विज्ञापन
BDA demolished illegal colonies with bulldozer in Bareilly
बुलडोजर से ध्वस्त किया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा में बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने मंगलवार को 106 बीघा में बसाई जा रही आठ अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। यहां कराए जा रहे निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। किसी भी कॉलोनाइजर ने मानचित्र पास नहीं कराया था। बीडीए ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी प्लॉट खरीदने से पहले कागजों की जांच जरूर कर लें।

विज्ञापन


बीडीए के सहायक अभियंता हरीश कुमार, अवर अभियंता सुनील कुमार गुप्ता, एसके सिंह की टीम भोजीपुरा के गांव मझौआ पहुंची। यहां मुन्ने मंसूरी 10 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। प्लॉट चिह्नित कर लिए गए थे और बाउंड्रीवाल तैयार कर सड़क व कार्यालय का निर्माण कर लिया था। मानचित्र न दिखा पाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन

यहां भी ध्वस्त कराया अवैध निर्माण 
इसी तरह वंदना सक्सेना, 24 बीघा जमीन पर, आरिफ व लाल बहादुर गंगवार इसी गांव में दस बीघा जमीन पर अवैध निर्माण करा रहे थे। यहां भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। नैनीताल रोड पर एक मेडिकल कॉलेज के पास नरेंद्र पटेल और आसिफ व अशोक गोयल 40 बीघा जमीन पर अवैध निर्माण करा रहे थे। यहां सड़क, बाउंड्रीवाल और कार्यालय को गिरा दिया गया। 

गांव घंघोरा घंघोरी में धर्मेंद्र कुमार सात बीघा जमीन व सचिन यादव मॉडल विलेज गांव पिपरिया में सात बीघा जमीन व अभयपुर में मौसम खां और अपर्णा भटनागर आठ बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। यहां भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। पूर्व में भी बीडीए अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed