{"_id":"665746da3d49c3dad208f280","slug":"bda-bulldozer-runs-on-seven-illegal-colonies-in-bareilly-2024-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिर चला बुलडोजर: बीडीए ने सात अवैध कॉलोनियों को कराया ध्वस्त, प्लॉट खरीदने से पहले जरूर कर लें ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर चला बुलडोजर: बीडीए ने सात अवैध कॉलोनियों को कराया ध्वस्त, प्लॉट खरीदने से पहले जरूर कर लें ये काम
Thu, 30 May 2024 06:01 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 30 May 2024 06:01 AM IST
सार
Bareilly News: बरेली में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी है। महेशपुरा ठकुरान में अवैध तरीके से बनाई जा रहीं सात अवैध कॉलोनियों को बीडीए ने बुधवार को ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
बुलडोजर से ध्वस्त कराया अवैध निर्माण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बुधवार को बदायूं रोड पर महेशपुरा ठकुरान में 35 हजार वर्गमीटर में बन रही सात अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया। बीडीए उपाध्यक्ष मानिकंडन ए ने बताया कि महेशपुरा ठकुरान में विपिन 10 हजार वर्गमीटर, अभिषेक छह हजार वर्गमीटर और अरविंद चार हजार वर्गमीटर में अवैध कॉलोनियों का निर्माण करा रहे थे।
विज्ञापन
इसी तरह विकास प्रजापति तीन हजार वर्गमीटर, एसडी प्रजापति दो हजार वर्गमीटर, बबलू दो हजार वर्गमीटर, एसडी प्रजापति आठ हजार वर्गमीटर जमीन पर अवैध तरीके से कॉलोनियों का निर्माण करा रहे थे। विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना ही सड़क, नाली व साइट ऑफिस का निर्माण कराकर भूखंडों का चिह्नीकरण किया जा रहा था। टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट
बीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि प्लॉट खरीदते समय कागजात की जांच पड़ताल जरूर कर लें। मानचित्र पास है या नहीं, मानचित्र पास नहीं है तो ऐसी जगह प्लॉट न खरीदें। नक्शा पास कराए बिना निर्माण होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अब लगातार अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां भी हो चुकी है कार्रवाई
बीडीए ने मंगलवार को शाहजहांपुर रोड पर चार अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराया। इससे पहले 25 मई को धौरेरा माफी और खजुरिया घाट पर पांच अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया। किसानों से सस्ती जमीन खरीदकर कॉलोनाइजर वहां बिना नक्शा पास कराए कॉलोनियों का निर्माण करा रहे थे। 22 मई को झुमका चौराहे के पास दिल्ली पब्लिक स्कूल के पीछे 78 बीघा जमीन पर बन रहीं पांच अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया था।
बीडीए ने मंगलवार को शाहजहांपुर रोड पर चार अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराया। इससे पहले 25 मई को धौरेरा माफी और खजुरिया घाट पर पांच अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया। किसानों से सस्ती जमीन खरीदकर कॉलोनाइजर वहां बिना नक्शा पास कराए कॉलोनियों का निर्माण करा रहे थे। 22 मई को झुमका चौराहे के पास दिल्ली पब्लिक स्कूल के पीछे 78 बीघा जमीन पर बन रहीं पांच अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया था।
- चार मार्च को चार अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी।
- 28 फरवरी को बड़ा बाईपास के निकट तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई थी।
- 27 फरवरी को बिथरी चैनपुर व लाल फाटक क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई।
- 16 फरवरी को बीडीए की टीम ने शाहजहांपुर रोड किनारे पांच अवैध कॉलोनियों पर चलाया था बुलडोजर।
- 15 फरवरी को बदायूं रोड और 14 फरवरी को पीलीभीत रोड किनारे अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया था।
- तीन फरवरी को बदायूं रोड के किनारे अवैध रूप से बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई थी।
- चार जनवरी को महानगर कॉलोनी के निकट अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी।