Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA bulldozer runs on illegal construction in Bareilly

बरेली में फिर चला बुलडोजर: अवैध तरीके से विकसित की जा रही थीं कॉलोनियों, बीडीए ने ध्वस्त कराया निर्माण

Wed, 22 Jan 2025 07:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 Jan 2025 07:40 PM IST
सार

बरेली में अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने बुधवार को बिथरी चैनपुर में अवैध तरीके से विकसित की जा रहीं कॉलोनियों को ध्वस्त करा दिया। 

विज्ञापन
BDA bulldozer runs on illegal construction in Bareilly
बीडीए की टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त कराया निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना कॉलोनी के लिए स्थल विकास के लिए चार स्थानों पर निर्माण करा दिए। बीडीए की टीम ने बुधवार को मौके पर जाकर नाली, सड़क और प्रस्तावित कॉलोनी के ले-आउट स्थल पर बनाए गए कार्यालय गिराए। अब उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

बीडीए  के मुताबिक अनीस इंजीनियर ने बिथरी चैनपुर में लगभग 5000 वर्ग मीटर, सतीश और प्रमोद ने बड़ा बाईपास रोड पर आलमपुर गजरौला के निकट लगभग चार, धर्मेंद्र कुमार व अन्य की ओर से बिथरी चैनपुर में लगभग 4000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल, कय्यूम आदि बिथरी चैनपुर रोड के किनारे लगभग 5000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध तरीके से कॉलोनी विकसित करने की तैयारी कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी ने स्थल विकास के लिए नाली सड़क और साइट ऑफिर के लिए निर्माण भी शुरू करा दिया था। बीडीए ने नोटिस जारी किए। इसके बाद भी कब्जे नहीं हटाए गए। प्रवर्तन दल की टीम ने बुधवार को चारों स्थानों पर अवैध निर्माण ध्वस्त किए। बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने कहा कि मानचित्र स्वीकृत कराये बिना प्लाटिंग करना या भवन निर्माण करना अवैध है। इसलिए ऐसी कॉलोनी में भूखंड न खरीदें, जिसका मानचित्र बीडीए से स्वीकृत न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed