{"_id":"6986fb38c111daac30051980","slug":"bda-bulldozer-demolished-the-illegal-colony-in-bareilly-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अवैध कॉलोनी पर चला बीडीए का बुलडोजर, लोगों ने कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अवैध कॉलोनी पर चला बीडीए का बुलडोजर, लोगों ने कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल
Sat, 07 Feb 2026 03:07 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 07 Feb 2026 03:07 PM IST
सार
बरेली में अवैध निर्माण के विरुद्ध बीडीए की कार्रवाई जारी है। बीडीए की टीम ने शुक्रवार को जौहरपुर गांव में 2000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के जौहरपुर गांव में 2000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल जमीन पर विकसित की जा रही कॉलोनी को बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) ने शुक्रवार को ध्वस्त कर दिया। बीडीए प्रशासन के अनुसार, माखन लाल साहू द्वारा नक्शा पास कराए बगैर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस वजह से बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
बीडीए की कार्रवाई को लेकर रमेश कुमार, संतोष, राजरानी सहित कुछ अन्य लोगों का कहना था कि वह 100-100 गज से कम जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले रुपये से मकान बनवा रहे थे। माखनलाल साहू ने कहा कि बीडीए ने जिस जमीन पर कार्रवाई की है वह उनकी नहीं है। जमीन वीरेश व राजकुमार की है, जो उन्होंने मकान बनाने वाले लोगों को बेची है। वह बीडीए उपाध्यक्ष से मिलकर आपत्ति दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- चमत्कार से कम नहीं ये: कार पर पलटा गन्ने से ओवरलोड ट्रक, घंटेभर बाद सही सलामत निकला सिपाही; बताया कैसे बची जान
विज्ञापन
वहीं, इस संबंध में बीडीए के उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए. ने कहा कि कॉलोनी का नक्शा नहीं स्वीकृत कराया गया था, इसलिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। शेष, सौ गज जमीन पर बनाने का नक्शा ऑनलाइन आवेदन कर महज एक रुपये में स्वीकृत कराया जा सकता है। सौ गज जमीन पर बनने वाले मकान पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी नहीं की जाती है।