फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA broke the PWD Engineer's wedding hall

बीडीए ने पीडब्ल्यूडी इंजीनियर का बरातघर तोड़ा

Thu, 19 Nov 2020 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
BDA broke the PWD Engineer's wedding hall
अवैध दुकाने गिराती बीडीए की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बिना नक्शे के बनाया था, नोटिस का जवाब न मिलने पर प्राधिकरण ने की कार्रवाई
विज्ञापन

मुरादाबाद में सहायक अभियंता के पद पर है तैनाती

बरेली। बड़ा बाईपास रोड पर एक हजार वर्गमीटर में बगैर नक्शे के बने बरातघर पर गुरुवार को बीडीए ने कार्रवाई की। बीडीए ने बरातघर के मुख्य गेट, चहारदीवारी, कमरे समेत पूरे बरातघर को जमीजोंद कर दिया। यह बरातघर मुरादाबाद में पीडब्लयूडी के सहायक अभियंता एमडी गंगवार का है। पीडब्ल्यूडी इंजीनियर को 15 दिन में कंपाउंड कराने को कहा था, जवाब न मिलने पर कार्रवाई की गई।
अवैध निर्माण के खिलाफ विकास प्राधिकरण इन दिनों अभियान चला रहा है। गुरुवार को बड़ा बाईपास स्थित पीडब्लूडी के इंजीनियर के बरातघर को ध्वस्त किया गया। बीडीए के सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि बड़ा बाईपास रोड स्थित एक हजार वर्गमीटर पर बगैर नक्शे के बरातघर बना हुआ था। प्राधिकरण ने कई बार भवन स्वामी को कंपाउंड कराने के लिए नोटिस दिए थे। जब नोटिस का जवाब नहीं मिला तो गुरुवार को प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण करा रहे भवन स्वामियों को लगातार चेताया जा रहा है। आगे भी इसी तरह की कार्रवाई होती रहेगी।
विज्ञापन

वहीं सहायक अभियंता एमडी गंगवार ने कहा कि यह बीडीए की गुंडई है। इस तरह से कहीं कार्रवाई नहीं होती है। कार्रवाई से पहले मुझे कोई नोटिस नहीं दिया गया। नोटिस देते तो हम कंपाउंड भी कराते। दो साल पहले ही इसका निर्माण कराया था। तोड़े जाने की सूचना मुझे बरातघर के चौकीदार से मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed