फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA

डोहरा रोड पर बनीं 11 अवैध दुकानें ध्वस्त

Tue, 28 Jan 2020 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
BDA
चार महीने पुराने आदेश पर बीडीए की टीम अब किया क्रियान्वयन
विज्ञापन

आवासीय भूउपयोग वाली जमीन पर कराया था व्यावसायिक निर्माण
बरेली। डोहरा रोड पर रामनगर गौंटिया में महामाया स्कूल के सामने अवैध रूप से बनाई गई 11 दुकानों को तोड़ने का आदेश तो चार महीने पहले जारी हुआ था लेकिन बीडीए की टीम कार्रवाई के लिए सोमवार को पहुंची। हालांकि सभी 11 दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।
बीडीए अधिकारियों के अनुसार रामनगर गौटिया में महामाया स्कूल के सामने गेंदालाल ने 11 दुकानों का अवैध रूप से निर्माण कराया था। यह निर्माण महायोजना 2021 में स्वीकृत आवासीय भू उपयोग के विरुद्घ अनाधिकृत रूप से व्यवसायिक इस्तेमाल के लिए किया जा रहा था। बीडीए ने इसे लेकर हाल ही में निर्माणकर्ता को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। इसके बाद आठ जुलाई 2019 को निर्माणकर्ता ने निर्माण का शमन शुल्क जमा कर वैध करने का आवेदन दिया जिसे बीडीए ने निरस्त कर दिया और 28 सितंबर को सभी 11 दुकानों के ध्वस्तीकरण का आदेश पारित कर दिया। इस आदेश के करीब चार महीने बाद सोमवार को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम जिसमें अधिशासी अभियंता राजीव दीक्षित, सहायक अभियंता पीसी आर्या एवं अनिल कुमार व अवर अभियंता अजय गर्ग, मो. बाकर व अरविंद श्रीवास्तव आदि शामिल थे, ने पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने के अभियानों को प्राथमिकता पर चलाया जाता है। कई बार फोर्स नहीं मिल पाती। तीन चार महीनों से त्योहार और राष्ट्रीय मुद्दों पर विरोध प्रदर्शनों को संभालने में पुलिस की व्यस्तता रही। अब फोर्स मिल रही है तो लंबित पड़ी कार्रवाईयों को अंजाम दिया जा रहा है। - दिव्या मित्तल, वीसी बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed