{"_id":"5dfbd3468ebc3e87a3594ba2","slug":"bda-bareilly-news-bly388664181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर रोड पर मोहन सिटी में अवैध निर्माण सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसलपुर रोड पर मोहन सिटी में अवैध निर्माण सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीए टीम ने की कार्रवाई, कालोनी का अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण के लिए भी दिया नोटिस
विज्ञापन
बरेली। बीसलपुर रोड पर नवदिया झादा में मोहन सिटी नाम से बन रही अवैध कॉलोनी में बीडीए की टीम ने एक निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया। बीडीए ने कॉलोनाइजर को कॉलोनी के दूसरे निर्माणों को भी गिराने के लिए नोटिस दे दिया है।
बीसलपुर रोड स्थित नवदिया झादा में कॉलोनाइजर शिशिर वर्मा बीडीए से नक्शा पास कराए बगैर मोहन सिटी नाम से कॉलोनी बना रहा था। बीडीए ने कॉलोनाइजर को नोटिस भी दिया लेकिन निर्माण बंद नहीं किया गया। बृहस्पतिवार को एक्सईएन राजीव दीक्षित के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और एक भवन में दो कमरों को सील कर दिया। एक्सईएन ने बताया कि कॉलोनी में बने दूसरे आवासों को गिराने के लिए कालोनाइजर को नोटिस दे दिया गया है। बिथरी चैनपुर पुलिस को भी सूचना दे दी गई है ताकि कॉलोनी में कोई नया निर्माण न हो सके।
सील बिल्डिंग में अवैध निर्माण की सूचना पर पहुंची टीम
गली आर्य समाज में घंटाघर के सामने बीडीए से नक्शा पास कराए बगैर किया जा रहा बहुमंजिला दुकानों का निर्माण दो दिन पहले बीडीए सील कर दिया था। बृहस्पतिवार को यहां दोबारा निर्माण की सूचना मिली तो एक्सईएन राजीव दीक्षित ने जेई को मौके पर भेजा लेकिन काम बंद मिला।