{"_id":"5deea1758ebc3e87e35d3daa","slug":"bda-bareilly-news-bly3873262123","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! मेरा अवैध निर्माण तोड़ा तो दूसरों का क्योें छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! मेरा अवैध निर्माण तोड़ा तो दूसरों का क्योें छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाबा मालिक ने बीडीए अफसरों से पूछा
बड़ा बाईपास पर अहलादपुर चौकी के पास ग्रीन बेल्ट में रमाशंकर ने ढाबा बना लिया था। बीडीए ने वर्ष 2015-16 में इसे तोड़ने का नोटिस दिया था लेकिन ढाबा मालिक इसके विरुद्घ कमिश्नर कोर्ट में चला गया था। आयुक्त ने मामला निरस्त कर दिया। इस पर 22 अक्तूबर को बीडीए ने ढाबा संचालक को फिर नोटिस दिया। सोमवार को बीडीए के एक्सईएन राजीव दीक्षित के नेतृत्व में टीम पुलिस फोर्स के साथ अहलादपुर पहुंची और ग्रीन बेल्ट में बने ढाबे को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। ढाबा मालिक ने आरोप लगाया कि बाईपास के किनारे ग्रीन बेल्ट में और भी कई जगह ढाबा सहित अन्य निर्माण हैं, लेकिन बीडीए को केवल उसका ही ढाबा दिखाई दिया।
नाले के ऊपर बना क्लीनिक तोड़ेगा बीडीए
बिहारी चौकी के पास नाले के ऊपर अवैध तरीके से एक क्लीनिक का निर्माण कर लिया गया है। कमिश्नर कोर्ट से इस मामले को निरस्त कर ध्वस्तीकरण के आदेश दे दिए गए हैं। मंगलवार को बीडीए की टीम इस अवैध निर्माण को भी ध्वस्त करेगी।
विज्ञापन
अहलादपुर में एक ढाबे को तोड़ा गया है। इसके ध्वस्तीकरण के आदेश कमिश्नर न्यायालय से हो गए थे। हालांकि ग्रीन बेल्ट में कई और भी जगहों पर अवैध निर्माण हैं। इन्हें भी चिह्नित कर ध्वस्तीकरण का नोटिस जल्द ही जारी किया जाएगा। - राजीव दीक्षित, एक्सईएन प्रर्वतन, बीडीए
विज्ञापन
बड़ा बाईपास किनारे ग्रीन बेल्ट में बनाया गया था ढाबा
बरेली। बीडीए ने बड़ा बाईपास पर ग्रीन बेल्ट में अनाधिकृत रूप से बनाए गए ढाबे को सोमवार को जेसीबी से ढहा दिया। बीडीए ने ढाबा मालिक को करीब साल चार पहले ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया था, वह इस मामले को लेकर आयुक्त न्यायालय में चला गया, लेकिन वहां से भी उसे राहत नहीं मिली। कमिश्नर ने ध्वस्तीकरण के आदेश को बहाल रखा। इस पर बीडीए की टीम ने सोमवार को अहलादपुर पहुंचकर ढाबा ढहा दिया। हालांकि ढाबा मालिक ने बीडीए पर आरोप लगाया है कि ग्रीन बेल्ट में तमाम और भी अवैध निर्माण हैं, लेकिन उसका ही ढाबा तोड़ा गया है। बाकी सबको छोड़ दिया गया है।बड़ा बाईपास पर अहलादपुर चौकी के पास ग्रीन बेल्ट में रमाशंकर ने ढाबा बना लिया था। बीडीए ने वर्ष 2015-16 में इसे तोड़ने का नोटिस दिया था लेकिन ढाबा मालिक इसके विरुद्घ कमिश्नर कोर्ट में चला गया था। आयुक्त ने मामला निरस्त कर दिया। इस पर 22 अक्तूबर को बीडीए ने ढाबा संचालक को फिर नोटिस दिया। सोमवार को बीडीए के एक्सईएन राजीव दीक्षित के नेतृत्व में टीम पुलिस फोर्स के साथ अहलादपुर पहुंची और ग्रीन बेल्ट में बने ढाबे को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। ढाबा मालिक ने आरोप लगाया कि बाईपास के किनारे ग्रीन बेल्ट में और भी कई जगह ढाबा सहित अन्य निर्माण हैं, लेकिन बीडीए को केवल उसका ही ढाबा दिखाई दिया।
विज्ञापन
नाले के ऊपर बना क्लीनिक तोड़ेगा बीडीए
बिहारी चौकी के पास नाले के ऊपर अवैध तरीके से एक क्लीनिक का निर्माण कर लिया गया है। कमिश्नर कोर्ट से इस मामले को निरस्त कर ध्वस्तीकरण के आदेश दे दिए गए हैं। मंगलवार को बीडीए की टीम इस अवैध निर्माण को भी ध्वस्त करेगी।
विज्ञापन
अहलादपुर में एक ढाबे को तोड़ा गया है। इसके ध्वस्तीकरण के आदेश कमिश्नर न्यायालय से हो गए थे। हालांकि ग्रीन बेल्ट में कई और भी जगहों पर अवैध निर्माण हैं। इन्हें भी चिह्नित कर ध्वस्तीकरण का नोटिस जल्द ही जारी किया जाएगा। - राजीव दीक्षित, एक्सईएन प्रर्वतन, बीडीए