{"_id":"5de6b2fa8ebc3e54e227a604","slug":"bda-bareilly-news-bly38649873","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीए पांच अवैध निर्माण गिराएगा, प्रशासन से मांगी फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीए पांच अवैध निर्माण गिराएगा, प्रशासन से मांगी फोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) छह से 12 दिसंबर तक चिह्नित अवैध निर्माणों को गिराएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने जिला प्रशासन और पुलिस से मजिस्ट्रेट व सुरक्षा बल मांगा है। साथ ही संबंधित अवैध निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी कर कहा है कि वे परिसर खाली करा दें।
बीडीए ने पिछले दिनों बिहारीपुर, बड़ा बाईपास और बदायूं मार्ग पर अवैध निर्माण चिह्नित किए थे। इसके खिलाफ कुछ लोगों ने न्यायालय की शरण ली थी, लेकिन वहां निर्माणकर्ताओें को कोई रियायत नहीं मिली। इसके बाद बीडीए ने चिह्नित निर्माण गिराने का रोस्टर जारी कर दिया। साथ ही प्राधिकरण प्रशासन से मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन से पुलिस मांगी है। सचिव एके श्रीवास्तव ने जिला प्रशासन अवैध निर्माणों की सूची उपलब्ध कराई है।
यह हैं अवैध निर्माण
सचिव एके श्रीवास्तव ने प्रशासन को सौंपी सूची में बदायूं मार्ग पर मीना शाक्य का निर्माण, बिहारी पुर चौकी के सामने निर्माण, बड़ा बाईपास पर मुंडिया और अहलादपुर में रमाशंकर का अवैध निर्माण गिराया जाना प्रस्तावित है। यह सभी निर्माण छह से 12 दिसंबर तक चलने वाले अभियान के दौरान गिराए जाने हैं। प्राधिकरण ने इन सभी को नोटिस भी जारी कर दिए हैं।