फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA and Municipal Corporation busy in sprucing up the city to welcome the CM

Bareilly News: सीएम की अगवानी के लिए शहर को चमकाने में जुटा बीडीए और नगर निगम

Sat, 14 Mar 2026 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 14 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
BDA and Municipal Corporation busy in sprucing up the city to welcome the CM
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के चार हजार करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी माह शहर आ सकते हैं। उनकी अगवानी के लिए बीडीए और नगर निगम शहर को चमकाने में जुट गए हैं। शहर के चारों प्रवेश द्वारों के साथ झुमका और डमरू चौराहे को सजाने की तैयारी है। बीडीए कार्यालय को खूबसूरत रोशनी से जगमग किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश कैबिनेट ने बीडीए के लिए भारी-भरकम बजट स्वीकृत किया है। इससे आवासीय और औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने के साथ ही कई अन्य कार्य कराए जाएंंगे। इन कामों के शिलान्यास और पिछले कुछ माह में बीडीए की ओर कराए गए चार प्रमुख विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री से कराने की तैयारी है। उनसे समय मांगा गया है। उम्मीद है कि इसी माह सीएम का कार्यक्रम तय हो सकता है। इसी के चलते बीडीए तैयारियों में जुट गया है। उधर, नगर निगम की ओर से मुख्यमंत्री के रूट की सड़कों को दुरुस्त कराया जा रहा है। पैचवर्क का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

कोट
इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री बीडीए परिसर में लगीं नंदी और नटराज की भव्य मूर्तियों का लोकार्पण करेंगे। जल्द ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। - डॉ. मनिकंडन ए, उपाध्यक्ष, बरेली विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर पैचवर्क का काम चल रहा है। डमरू चौराहे को भी सजाने की तैयारी है। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed