फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BDA allocated 98 residential plots through a lottery draw in Bareilly

Bareilly News: लॉटरी ड्रा के जरिए 98 आवासीय भूखंडों का आवंटन, बीडीए को हुई 50 करोड़ रुपये की आय

Thu, 18 Dec 2025 12:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Dec 2025 12:08 PM IST
सार

बीडीए ने लॉटरी ड्रा के माध्यम से खरीदारों का चयन कर 98 आवासीय भूखंडों का आंवटन किया। इससे बीडीए ने 50 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। 

विज्ञापन
BDA allocated 98 residential plots through a lottery draw in Bareilly
लॉटरी ड्रा से किया गया भूखंडों का आवंटन - फोटो : बीडीए

विस्तार

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बुधवार को आवासीय भूखंडों का आवंटन कर 50 करोड़ रुपये की आय अर्जित की। खरीदारों का चयन लॉटरी ड्रा के माध्यम से किया गया। बीडीए कार्यालय में रामगंगा नगर आवासीय योजना और ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के विभिन्न सेक्टरों के भूखंडों और स्काई-वे अपार्टमेंट के फ्लैटों के आवंटन के लिए शिविर लगाया गया। बीडीए की सचिव वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में लाटरी ड्रॉ के माध्यम से 98 आवासीय भूखंडों का आवंटन किया गया। आवंटन शिविर में मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी शिवधनी सिंह यादव, संयुक्त सचिव दीपक कुमार, विशेष कार्याधिकारी नीलम श्रीवास्तव सहित बीडीए के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


नई टाउनशिप के डिमांड सर्वे की अंतिम तिथि 31 दिसंबर
बीडीए की सचिव ने बताया कि बढ़ती आवासीय आवश्यकताओं को देखते हुए दिल्ली-लखनऊ बड़ा बाइपास और पीलीभीत बाइपास राजमार्ग पर लगभग 267.00 हेक्टेयर क्षेत्रफल में नई टाउनशिप योजना विकसित करने के लिए भूमि अर्जन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। नई टाउनशिप योजना का डिमांड सर्वे खुला हुआ है, उसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 है। इच्छुक लोग आवेदन फार्म एक्जीक्यूटिव क्लब रोड स्थित एचडीएफसी बैंक से प्राप्त कर सकते हैं। प्राधिकरण की वेबसाइट bdainfo.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed