{"_id":"67633b4b14e362b8e700c496","slug":"bcom-llb-llm-bba-and-blib-examinations-from-january-21-bareilly-news-c-4-lko1064-543644-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बीकॉम, एलएलबी, एलएलएम, बीबीए और बीलिब की परीक्षाएं 21 जनवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बीकॉम, एलएलबी, एलएलएम, बीबीए और बीलिब की परीक्षाएं 21 जनवरी से
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को बीकॉम, एलएलबी, एलएलएम, बीबीए, बीलिब आदि पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया। परीक्षाएं 21 जनवरी से 12 फरवरी तक चलेगी
परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार बीकॉम वित्त विषम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा 21 जनवरी से 24 जनवरी 2025 तक होगी। एलएलबी-तीन वर्षीय विषम सेमेस्टर बैक पेपर परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। इसमें परीक्षाएं 21 से 30 जनवरी तक कराई जाएगी। एलएलबी-पांच वर्षीय विषम सेमेस्टर के बैक पेपर की परीक्षाएं 21 से 31 जनवरी तक, एलएलएम प्रथम व तृतीय सेमेस्टर (नए पाठ्यक्रम) की परीक्षाएं 21 से 31 जनवरी तक, एलएलएम प्रथम व तृतीय सेमेस्टर (साइबर कानूून व मानव अधिकार) की परीक्षाएं 21 से 31 जनवरी तक चलेंगी। बीसीए विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 जनवरी से छह फरवरी तक होंगी। बीबीए विषम सेेमेस्टर (पुराने पाठ्यक्रम) की परीक्षाएं 21 जनवरी से 12 फरवरी तक चलेगी। बीलिब विषम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाएं एक फरवरी से चार फरवरी तक होगी। बीकॉम-वित्तीय सेवा विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 जनवरी से 29 जनवरी तक होगी। पीजीडीसीए प्रथम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा एक फरवरी से छह फरवरी तक होगी। एमएसडब्ल्यू पहले व तीसरे सेमेस्टर (नए पाठ्यक्रम) की परीक्षा 21 से 29 जनवरी तक होगी। वहीं, एमलिब विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं एक से चार जनवरी तक होगी। एमएसडब्ल्यू विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 से 29 जनवरी तक कराई जाएगी। सभी परीक्षाओं का समय सुबह 10 से दोपहर एक बजे निर्धारित किया गया है। संवाद
विलंब शुल्क संग आज से भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से एलएलबी, एलएलएम, बीबीए, बीसीए आदि पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म भरने के लिए बृहस्पतिवार से पोर्टल खोल दिया है। आवेदन करने से छूटे विद्यार्थी 1,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भर सकेंगे।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार विवि परिसर व संबद्ध कॉलेजों में संचालित (एलएलबी-तीन व पांच वर्षीय, एलएलएम, बीबीए, बीसीए, बीलिब, एमलिब, एमएसडब्ल्यू, पीजीडीसीए, बीकॉम-वित्त व वित्तीय सेवा) पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर सत्र 2024-25 के संस्थागत, भूतपूर्व, बैक, सुधार परीक्षा व छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा फॉर्म 10 दिसंबर तक भरे गए। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म 19 दिसंबर से फिर से भरे जाएंगे। फॉर्म भरने व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर निर्धारित की गई है। 23 दिसंबर तक महाविद्यालय में फॉर्म जमा व कॉलेज की ओर से इसे ऑनलाइन स्वीकृत किया जाएगा। संवाद