{"_id":"640d6c6062fb4732560f33e6","slug":"bca-student-was-strangled-to-death-in-bareilly-2023-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गला दबाकर की गई थी बीसीए के छात्र की हत्या, 10 मार्च को तालाब में मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गला दबाकर की गई थी बीसीए के छात्र की हत्या, 10 मार्च को तालाब में मिला था शव
Sun, 12 Mar 2023 11:39 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:39 AM IST
सार
बीसीए का छात्र लोकेश तीन मार्च की शाम घर से दोस्त से मिलने की बात कहकर साइकिल से निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं लगा। 10 मार्च को उसका शव तालाब में मिला था।
विज्ञापन
लोकेश का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के जगतपुर निवासी छात्र लोकेश की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि के बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी है। छात्र के दोस्तों पर ही शक है, हालांकि प्रारंभिक पूछताछ में कोई नतीजा नहीं निकला है।
विज्ञापन
जगतपुर में काली माता मंदिर के पास रहने वाले पान सिंह का बेटा 18 वर्षीय लोकेश तीन मार्च की शाम घर से दोस्त से मिलने की बात कहकर साइकिल से निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं लगा। दस मार्च को लोकेश का शव खुर्रम गौंटिया के पास तालाब में मिला। शव से कुछ दूरी पर उसकी साइकिल पड़ी थी।
विज्ञापन
परिजनों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी, लेकिन दोस्तों पर ही संदेह जताया था। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। लोकेश की जीभ बाहर निकली हुई थी। परिवार ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की वजह को लेकर असमंजस की स्थिति है। पुलिस दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है, अभी कोई नतीजा नहीं निकला है।
विज्ञापन
Trending Videos
मोबाइल से ही मिलेगा सुराग
किसी शख्स ने बेहद होशियारी से लोकेश की हत्या की है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में वह अकेला ही साइकिल पर जाता दिखा है। उसका मोबाइल भी घर पर ही रखा था। वह अकेला वहां क्यों गया, इसकी जांच की जा रही है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। व्हाट्सएप पर कुछ संदेश डिलीट किए गए हैं। एक नंबर पर लोकेश की ओर से लिखा हुआ है कि मैसेज गलती से चला गया। कुछ लोगों का कहना है कि वह कुछ दिन से सहमा हुआ रह रहा था।