{"_id":"580b9ac14f1c1b722b704b97","slug":"bca-may-be-stuck-in-the-back-section-of-the-additional-parameters","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानकों के फेर में फंस सकता है बीसीए का अतिरिक्त सेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानकों के फेर में फंस सकता है बीसीए का अतिरिक्त सेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 23 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कॉलेज के बीसीए विभाग में मांगा गया अतिरिक्त सेक्शन मानकों के फेर में फंस सकता है। इसका कारण बन रहा है अप्रूव शिक्षकों की संख्या जो मानकों के अनुसार पूरी नहीं हो रही। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय टीम ने निरीक्षण किया जिसमें अप्रूव शिक्षकों की संख्या का पेंच फंस रहा है। सूत्रों की माने तो टीम को अन्य मानक ठीक मिले, लेकिन अप्रूव शिक्षकों की संख्या पूरी नहीं मिली। हालांकि निरीक्षण रिपोर्ट पर विवि का पैनल निर्णय लेगा कि कॉलेज को अतिरिक्त सेक्शन दिया जाए कि नहीं।
बरेली कॉलेज ने बीसीए विभाग और पीजीडीसीए में अतिरिक्त सेक्शन की मांग की है। शुक्रवार को विवि के डॉ. एसएस बेदी और जामिया हमदर्द के प्रोफेसर डॉ. फैसल तनवीर कॉलेज में निरीक्षण करने पहुंचे। लाइब्रेरी, कक्षा, कंप्यूटर देखे। यह सब ठीक मिले। हालांकि शिक्षकों की संख्या पूरी नहीं मिली। एक सेक्शन में विश्वविद्यालय से अप्रूव चार शिक्षक होने चाहिए। इसमें अतिथि शिक्षकों की गिनती नहीं की जाती। सूत्रों की माने तो पीजीडीसीए और बीसीए को मिलाकर कुल पांच शिक्षक ही विवि से अप्रूव हैं। अब यह पेंच अतिरिक्त सेक्शन में गले की फांस बन सकता है। मानक पूरे न होने की दशा में कॉलेज को अतिरिक्त सेक्शन मिलना मुश्किल हो जाएगा। अब टीम अपनी रिपोर्ट विवि प्रशासन को सौंपेगी। विवि का पैनल अतिरिक्त सेक्शन देने का निर्णय लेगा।
प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव ने बताया कि टीम निरीक्षण करने आई थी। सारे मानक पूरे हैं। हालांकि अप्रूव शिक्षक कितने हैं उनके पास इसकी ठीक जानकारी नहीं है। हालांकि उन्होंने बताया कि इस बार अप्रूव शिक्षकों को ही रखा गया है।