फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Basuberal Saraswati and Vidya World School in the semi-finals

Bareilly News: बासुबरल सरस्वती और विद्या वर्ल्ड स्कूल सेमीफाइनल में

Thu, 17 Apr 2025 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Basuberal Saraswati and Vidya World School in the semi-finals
बरेली। एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीईटी) की ओर से आयोजित श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सिक्स में बुधवार को क्वार्टर फाइनल खेला गया। इसमें बासुबरल सरस्वती और विद्या वर्ल्ड स्कूल की टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बासुबरल सरस्वती स्कूल और मिशन एकेडमी के मध्य हुआ। इसमें बासुबरल सरस्वती की टीम ने आठ विकेट से जीत हासिल की। बासुबरल सरस्वती के कप्तान शिव प्रताप ने टॉस जीतकर मिशन एकेडमी को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। मिशन की ओर से टूर्नामेंट की सबसे खराब शुरुआत हुई और प्रसाद (16 रन, 21 गेंद) को छोड़कर कोई भी अन्य बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंचा। मिशन की टीम 16.4 ओवरों में 68 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बासुबरल सरस्वती की टीम ने 15 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर स्कोर का पीछा कर लिया। मैच में दो विकेट लेने के साथ नाबाद 50 रन बनाने वाले बासुबरल के कप्तान शिव प्रसाद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच विद्या वर्ल्ड स्कूल और सेक्रेड हार्ट्स स्कूल की टीमों के मध्य हुआ। इसमें विद्या वर्ल्ड स्कूल के कप्तान अमन कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने सक्षम पाठक (58 रन, 45 गेंद, 7 चौके) और अभय सक्सेना (33 रन, 14 गेंद, 7 चौके) की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 170 रनों का स्कोर खड़ा किया। सेक्रेड हार्ट्स की टीम को मैच की दूसरी ही गेंद पर झटका लगा, जब उसके ओपनर कप्तान सारांश शून्य पर कैच आउट हो गए। इसके बाद सेक्रेड हार्ट्स की टीम 15 ओवरों में 53 रन ही बना सकी। नतीजा विद्या वर्ल्ड ने 117 रन से मैच अपने नाम किया। क्रेड हार्ट्स की टीम के तीन विकेट लेने के साथ पांच रन बनाने वाले विद्या वर्ल्ड के प्रियांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


............................................................
टूर्नामेंट में आज

तीसरा क्वार्टर फाइनल सुबह आठ बजे से एसआर इंटरनेशनल और जीआरएम स्कूल के बीच
चौथा क्वार्टर फाइनल दोपहर 12 बजे से नेशनल पब्लिक स्कूल और मुकुंद इंटरनेशनल के मध्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed